फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहवाग की विराट को अहम सलाह, बोले- चौथे टेस्ट में न दोहराएं ये गलती

Sun, 26 Aug 2018 07:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
Virender Sehwag wants virat kohli led Team India to go in with an unchanged XI in Southampton
वीरेन्द्र सहवाग

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट 30 अगस्त से साउथहैंप्टन में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व बिस्पोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि चौथे टेस्ट में कप्तान विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए।

Virender Sehwag wants virat kohli led Team India to go in with an unchanged XI in Southampton
team india

बता दें कि टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को 203 से करारी मात दी थी। इसके साथ टीम इंडिया को मौजूदा टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ एक मैच में जीत मिली है, जबकि दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

Virender Sehwag wants virat kohli led Team India to go in with an unchanged XI in Southampton
विराट कोहली

दरअसल, एक मीडिया चैनल से बातचीत में सहवाग ने कहा, 'विराट कोहली बिना टीम में बदलाव किए अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 38 टेस्ट मैच खेले हैं और सभी में उन्होंने बदलाव किया है। हालांकि, मेरा मानना है कि टीम में अभी बदलाव की कोई जरूरत नहीं है। टीम पूरी तरीके से बैलेंस और मजबूत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Virender Sehwag wants virat kohli led Team India to go in with an unchanged XI in Southampton
वीरेंद्र सहवाग

उन्होंने आगे कहा, 'यह कहना कठिन होगा कि टीम में कोई बदलाव नहीं हो सकता। निजी तौर पर मेरा मानना है कि अगले यानी चौथे टेस्ट में कोई बदलाव नहीं हो लेकिन कप्तान विराट कोहली ऐसा शायद नहीं कर सकते। टीम पूरी तरह से बैलेंस और मजबूत है। तेज गेंदबाज के साथ अश्विन भी अच्छे फॉर्म में हैं। ओपनर्स के साथ मिलिड ऑर्डर के बल्लेबाज भी ट्रेंट ब्रीज में अच्छा प्रदर्शन किए हैं।'

विज्ञापन
Virender Sehwag wants virat kohli led Team India to go in with an unchanged XI in Southampton
वीरेन्द्र सहवाग

39 वर्षीय सहवाग ने उन सुनहरे दिनों को याद करते हुए कहा कि, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविंड दोनों स्लिप में फिल्डिंग करते थे और एक भी सिंगल कैच नहीं छोड़ते थे। उसी प्रकार तीसरे टेस्ट में केएल राहुल, ऋषभ पंत और विराट कोहली ने शानदार कैच लपका। यह जीत का बहुत बड़ा कारण है। हमारे समय में वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड और सचिन तेंदुलकर बमुश्किल कोई कैच छोड़ते थे।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed