{"_id":"5bfffc73bdec22416c13deaf","slug":"virender-sehwag-suggest-best-openers-against-australia-for-test-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गावस्कर की राय से सहमत नहीं सहवाग, बोले- 'कंगारुओं पर हमला कर देगी यह भारतीय जोड़ी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गावस्कर की राय से सहमत नहीं सहवाग, बोले- 'कंगारुओं पर हमला कर देगी यह भारतीय जोड़ी'
Thu, 29 Nov 2018 08:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Nov 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sehwag and gavaskar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज छह दिसंबर से शुरू होने जा रही है। ऐसे में क्रिकेट के बड़े सूरमा भारत की ओपनिंग बल्लेबाजी को लेकर काफी कयास लगा रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ओपनिंग को लेकर अपनी राय रखी।
2 of 5
पृथ्वी शॉ
- फोटो : self
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'प्रैक्टिस मैच में पृथ्वी शॉ ने 66 रनों की पारी खेली, जबकि लोकेश राहुल महज तीन रन बनाकर आउट हो गए। फिर भी मैं यह चाहता हूं कि भारत को इन्हीं दो बल्लेबाजों से पारी का आगाज कराना चाहिए।'
3 of 5
मुरली विजय
वहीं पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर चाहते हैं कि पृथ्वी शॉ के साथ मुरली विजय भारतीय पारी का आगाज करें। सहवाग ने कहा, 'अगर इस वक्त मैं भारतीय टीम का कप्तान होता तो राहुल-पृथ्वी के साथ ही बल्लेबाजी का आगाज करता क्योंकि मुरली विजय को उनका मौका मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वीरेंद्र सहवाग
सहवाग ने कहा कि अगर इन दोनों ही बल्लेबाजों में कोई लगातार आठ पारियों में फ्लॉप होता तो मैं मुरली विजय को मौका देने के बारे में सोचता। फिलहाल दोनों ही बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया है तो उन्हें टीम से ड्रॉप करने के बारे में सोचना सही नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : SELF
सहवाग ने आगे कहा, 'डेब्यू मैच में सेंचुरी ठोकने वाले शॉ ने खुद को काफी साबित किया है। वो टीम इंडिया का भविष्य है और 10-12 सालों तक खेलेगा। इसलिए उसे इस सीरीज में पूरा मौका मिलना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि मुरली विजय को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।