फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गावस्कर की राय से सहमत नहीं सहवाग, बोले- 'कंगारुओं पर हमला कर देगी यह भारतीय जोड़ी'

Thu, 29 Nov 2018 08:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
Virender Sehwag suggest best openers against australia for Test series
sehwag and gavaskar

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज छह दिसंबर से शुरू होने जा रही है। ऐसे में क्रिकेट के बड़े सूरमा भारत की ओपनिंग बल्लेबाजी को लेकर काफी कयास लगा रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ओपनिंग को लेकर अपनी राय रखी।

Virender Sehwag suggest best openers against australia for Test series
पृथ्वी शॉ - फोटो : self

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'प्रैक्टिस मैच में पृथ्वी शॉ ने 66 रनों की पारी खेली, जबकि लोकेश राहुल महज तीन रन बनाकर आउट हो गए। फिर भी मैं यह चाहता हूं कि भारत को इन्हीं दो बल्लेबाजों से पारी का आगाज कराना चाहिए।'

Virender Sehwag suggest best openers against australia for Test series
मुरली विजय

वहीं पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर चाहते हैं कि पृथ्वी शॉ के साथ मुरली विजय भारतीय पारी का आगाज करें। सहवाग ने कहा, 'अगर इस वक्त मैं भारतीय टीम का कप्तान होता तो राहुल-पृथ्वी के साथ ही बल्लेबाजी का आगाज करता क्योंकि मुरली विजय को उनका मौका मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virender Sehwag suggest best openers against australia for Test series
वीरेंद्र सहवाग

सहवाग ने कहा कि अगर इन दोनों ही बल्लेबाजों में कोई लगातार आठ पारियों में फ्लॉप होता तो मैं मुरली विजय को मौका देने के बारे में सोचता। फिलहाल दोनों ही बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया है तो उन्हें टीम से ड्रॉप करने के बारे में सोचना सही नहीं होगा।

विज्ञापन
Virender Sehwag suggest best openers against australia for Test series
टीम इंडिया - फोटो : SELF

सहवाग ने आगे कहा, 'डेब्यू मैच में सेंचुरी ठोकने वाले शॉ ने खुद को काफी साबित किया है। वो टीम इंडिया का भविष्य है और 10-12 सालों तक खेलेगा। इसलिए उसे इस सीरीज में पूरा मौका मिलना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि मुरली विजय को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed