फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: सहवाग कैसे करते थे सचिन के 'स्ट्रेट ड्राइव' की नकल, बताया 1992 विश्व कप से जुड़ा किस्सा

Wed, 09 Jun 2021 06:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 09 Jun 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Virender Sehwag says I Learnt The Straight Drive From Watching Sachin Tendulkar On Television
सचिन-सहवाग - फोटो : social media

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बुधवार को बताया कि वह कैसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की नकल करने का प्रयास करते थे। लंबे समय तक अपने सलामी जोड़ीदार के बारे में सहवाग ने कहा कि उन्होंने सचिन को पहली बार 1992 विश्व कप में बल्लेबाजी करते टीवी पर देखा था। सहवाग ने कहा, 'क्रिकेट मैदान पर खेला जाता है लेकिन काफी कुछ सीखा जा सकता है। यदि मैं अपना उदाहरण दूं तो मैने 1992 विश्व कप से क्रिकेट देखना शुरू किया और उस समय मैं सचिन की बल्लेबाजी देखकर उनकी नकल करने का प्रयास करता था।'


 

Virender Sehwag says I Learnt The Straight Drive From Watching Sachin Tendulkar On Television

उन्होंने कहा, 'वह कैसे स्ट्रेट ड्राइव लगाते थे या बैकफुट पंच मारते थे। मैने 1992 में टीवी पर देखकर काफी कुछ सीखा।' भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और सहवाग के साथ 'क्रिकगुरू' एप के सह संस्थापक संजय बांगड़ ने एप के लॉन्च के मौके पर कहा, 'आजकल के समय में आपके पास अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के वीडियो हैं मसलन एबी डीविलियर्स, ब्रायन लारा, क्रिस गेल या वीरेंद्र सहवाग या कोई और। हमारे समय में वीडियो उपलब्ध नहीं थे।'

Virender Sehwag says I Learnt The Straight Drive From Watching Sachin Tendulkar On Television

सहवाग ने कहा, 'हमारे समय में ऐसी सुविधाएं नहीं थी कि किसी से ऑनलाइन बात करके या वीडियो सब्स्क्राइब करके सीखा जा सके। अगर ऐसा होता तो मैं जरूर करता और बेहतर सीख पाता।' खेल के मानसिक और तकनीकी दोनों पहलुओं पर जोर देते हुए सहवाग ने कहा, 'मानसिक पहलू अहम है और हमने उसी को ध्यान में रखकर यह एप लॉन्च किया है। इसके बाद हम क्रिकेट की तकनीक पर बात करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Virender Sehwag says I Learnt The Straight Drive From Watching Sachin Tendulkar On Television

एक विज्ञप्ति में कहा गया, 'देश की पहली छद्म मेधा की सहायता वाली कोचिंग वेबसाइट का लक्ष्य युवा खिलाड़ियों को सीखने का अनुभव देना और दुनिया भर के 30 खिलाड़ी कोचों से खेल के गुर सिखाना है। इसमें हर कोच का चार घंटे का वीडियो होगा। कोचों में एबी डिविलियर्स, ब्रायन लारा, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, जोंटी रोड्स शामिल हैं। बांगड़ ने कहा, 'इसका लक्ष्य देश में कहीं भी रह रहे लोगों को क्रिकेट कोचिंग मुहैया कराना है। इसमें दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहर शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed