फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Altroz: एक लाख देकर घर लाएं 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग की यह प्रीमियम हैचबैक कार, बस इतनी देनी होगी ईएमआई

Wed, 09 Jun 2021 05:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 09 Jun 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
tata altroz petrol car price and feature tata altroz emi offer tata motors
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz XZ Plus Petrol Car Price and Feature: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) की प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) भारत में टाटा मोटर्स का तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। अप्रैल में इस कार की 6,649 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। हालांकि मई के महीने में इसकी बिक्री 2,896 यूनिट्स रही। मई में देशभर में लॉकडाउन और कड़े प्रतिबंधों का असर कारों की बिक्री पर साफ दिखा।


अगर आप 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग वाली एक कार खरीदाने की योजना बना रहे हैं तो Tata Altroz एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप इस कार को फुल डाउन पेमेंट कर नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप इसे फाइनेंस भी करा सकते हैं। आप Tata Altroz के XZ Plus Turbo (पेट्रोल) वेरिएंट को एक लाख एक हजार रुपये की एकमुश्त पेमेंट कर अपने घर ले जा सकते हैं। इसके बाद आपको हर महीने कितने रुपये की किश्त भरनी होगी यह हम आपको बता रहे हैं।  
tata altroz petrol car price and feature tata altroz emi offer tata motors
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
टॉप 10 कारों में दूसरे नंबर पर
बता दें कि टाटा मोटर्स की लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz भारत में सबसे सुरक्षित टॉप 10 कारों की सूची में दूसरे नंबर पर है। Tata Altroz पहली मेड इन इंडिया छोटी कार है जिसे Global New Car Assessment Programme (ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। Tata Altroz को अडल्ट पैसेंजर प्रोटेक्शन में 17 में से 16.13 पॉइंट मिले हैं। Tata Altroz को चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन में इस कार को 49 में से 29 पॉइंट मिले हैं। ग्लोबल एजेंसी एनसीएपी ने फैसला सुनाया था कि अल्ट्रोज में एक स्थिर संरचना और फुटवेल एरिया मिलती है। इसमें सिर और गर्दन की सुरक्षा भी अच्छी है और आगे की सीटों पर दोनों वयस्कों के लिए छाती की सुरक्षा पर्याप्त मिलती है।  
tata altroz petrol car price and feature tata altroz emi offer tata motors
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
कीमत
अल्ट्रोज की एक्स-शोरूम कीमत बेस वेरिएंट XE पेट्रोल की 5.79 लाख से शुरू होती है। वहीं, टॉप एंड वेरिएंट XZ प्लस डीजल की एक्स-शोरूम कीमत 9.55 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata altroz petrol car price and feature tata altroz emi offer tata motors
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
कितनी देनी होगी ईएमआई
आप इस कार के किसी भी वेरिएंट को ईएमआई पर खरीद सकते हैं। मिसाल के लिए अगर आप Tata Altroz XZ Plus Turbo (पेट्रोल) वेरिएंट को चुनते हैं तो इसके लिए कितनी ईएमआई देनी होगी उसकी जानकारी इस प्रकार है। इस कार की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 10,14,254 रुपये है। अगर आप इस कार के लिए एक लाख रुपये की डाउनपेमेंट करते हैं तो, इसके बाद 5 वर्षों के लिए आपको 9,13,254 रुपये का लोन लेना होगा। इस लोन पर 9.8 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा। इस दौरान आपको कुल 11,58,840 रुपये चुकाने होंगे जिसमें 2,45,586 रुपये ब्याज के तौर पर देने होंगे। आप इस रकम को हर महीने 19,314 रुपये की ईएमआई देकर चुका सकते हैं। 

अगर ईएमआई की यह रकम आपके बजट पर कुछ ज्यादा बोझ डाल रही है तो आप लोन की रकम को 7 वर्षों में भी चुका सकते हैं। अब बढ़े हुए लोन टर्म के लिए आपको 12,65,628 रुपये चुकाने होंगे, जिसमें 3,52,374 रुपये बतौर ब्याज देने होंगे। इससे आपकी मासिक ईएमआई राशि 15,067 रुपये की हो जाएगी। 
विज्ञापन
tata altroz petrol car price and feature tata altroz emi offer tata motors
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
पावर और फीचर्स
Tata Altroz एक प्रीमियम हैचबैक कार है जिसमें एक बेहद पावरफुल इंजन के साथ ही ढेर सारे शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें वहीं 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है जो नेक्सन के साथ मिलता है। यह इंजन 110 PS का पावर और 150Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल यूनिट ट्रांसमिशन दिया गया है। कार के टॉप वेरिएंट में  ऊंचाई एडजस्ट करने वाली ड्राइवर सीट, मल्टी-ड्राइव मोड, रियर आर्मरेस्ट, पीछे की तरफ पावर आउटलेट, वन शॉट अप पावर विंडो फीचर, एक्सप्रेस कूल, क्रूज कंट्रोल, पुश स्टार्ट / स्टॉप बटन के अलावा भी बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed