फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विस्फोटक सहवाग को लगता था इस फिरकी गेंदबाज से डर

Thu, 12 Oct 2017 02:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 12 Oct 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
virender sehwag said afraid to face this bowler
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए काफी मशहूर थे। सहवाग किसी भी तेज गेंदबाज से नहीं डरते थे,वो डरते ‌थे एक फिरकी गेंदबाज से।




 

virender sehwag said afraid to face this bowler
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty

वैसे तो सहवाग आसानी से चौके और छक्के लगाने वाले बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं। सहवाग की विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने दुनिया के दिग्गज गेंदबाज घबराते थे। मगर उनको एक गेंदबाज से डर का सामना करना पड़ता था। 
 

virender sehwag said afraid to face this bowler
मुथैया मुरलीधरन

सहवाग श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की गेंदबाजी से डरते है। एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में सहवाग ने कहा, 'मुरलीधरन के खिलाफ बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल साबित होता था। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यूं तो मुझे किसी गेंदबाज से डर नहीं लगता था। मगर मुरलीधरन की फिरकी और चेहरे के हाव-भाव डर पैदा कर देते थे, जिससे उन्हें खेलने में बहुत मुश्किल होता था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
virender sehwag said afraid to face this bowler
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty

सहवाग एक ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज थे जो 90, 190 और 290 के स्कोर पर भी खेलते हुए छक्का मारने का माद्दा रखते थे और इस बात के लिए वो सचिन तेंदुलकर से कई बार डांट भी खा चुके थे। मगर फिर भी वो ऐसा करने से कभी भी नहीं घबराए।

 

विज्ञापन
virender sehwag said afraid to face this bowler
सहवाग - फोटो : getty

मालूम हो कि अब तक टेस्ट क्रिकेट में सहवाग ही एक मात्र ऐसे भारतीय बल्लेबाज है जिन्होंने दो तिहरे शतक लगाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में सहवाग ने 309 रन बनाए थे। वहीं 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 318 रनों की पारी खेली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed