आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम लंदन पहुंच चुकी है। ब्रिटेन की सरजमीं पर पांव रखते ही टीम इंडिया अपने मकसद को पूरा करने में जुट गई है। एक वीडिया में तौर पर देखा जा सकता है कि टीम इंडिया चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को धूल चटाने के लिए कितनी बेताब है।
VIDEO: अंग्रेजों से बदला लेने को तैयार कप्तान कोहली, जिम में बना टीम इंडिया का खास प्लान
दरअसल बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में टीम इंडिया जिम में कसरत करती नजर आ रही है। बता दें कि यह कोई आम कसरत नहीं बल्कि बेहद खास है। इस वीडिया में युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सुरेश रैना केएल राहुल समेत टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली नजर आ रहे है। ट्रैडमिल पर दौड़ते हुए कोहली ने मुंह पर एक मास्क लगाया हुआ है। इस मास्क को मुंह पर पहनने की वजह का भी खुलासा हो गया है।
आगामी दौरे पर टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच और इंग्लैंड के साथ तीन टी-20 समेत तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस टूर पर टीम इंडिया अपना पहला मैच आयरलैंड के साथ 27 जून को खेलेगी, वहीं आखिरी मैच 7 सितंबर को शुरू होगा, जो 11 सितंबर तक चलेगा।
मुकाबले से पहले भारतीय टीम जिम में अपनी फिटनेस को दुरुस्त करती नजर आई। कोहली ने मुंह और नाक को ऑक्सिजन रिड्यूसिंग मास्क से ढका हुआ है। इस मास्क से सांस लेने में मुश्किल होती है जिससे इंसान का स्टेमिना बेहतर होता है। इसका असर ऊंचे पहाड़ में चढ़ने जैसा होता है। जहां कम ऑक्सिजन की वजह से शरीर को ऑक्सिजन के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
All set 💪💪#TeamIndia pic.twitter.com/iEJ9uHMJUR
देखें वीडियो:
बता दें कि भारतीय टीम को आयरलैंड के साथ दो टी-20 मुकाबलों के बाद इंग्लैंड के साथ सीरीज खेलनी है। यहां सबसे पहले भारतीय टीम 3 जुलाई से 8 जुलाई तक तीन टी-20 मुकाबले खेलेगी। 12 से 17 जुलाई तक तीन वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के दो-दो हाथ करेगी और फिर अगस्त में पांच टेस्ट मैच की सीरीज में मैदान पर उतरेगी।