फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली नहीं चाहते कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आईपीएल खेलें, बीसीसीआई चिंतित

Thu, 08 Nov 2018 08:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
virat kohli wants indian pacers to skip ipl and rest for world cup
virat kohli angry

कप्तान विराट कोहली चाहते हैं कि टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज आईपीएल में हिस्सा न लें ताकि विश्व कप के लिए वह ताजा और फिट रहें। बीसीसीआई के सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) से बैठक में कोहली ने अहम सलाह दी।

virat kohli wants indian pacers to skip ipl and rest for world cup
bumrah and bhuvi

सूत्र ने कहा, 'कोहली ने सलाह दी कि प्रमुख तेज गेंदबाज जैसे जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और अन्य, जो अगले साल विश्व कप में खेल सकते हैं, उन्हें टी20 टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होना चाहिए। हालांकि, अभी कोहली की इस गुजारिश पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।'

virat kohli wants indian pacers to skip ipl and rest for world cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विश्व कप अगले साल इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई तक होना है जबकि आईपीएल की शुरुआत अप्रैल के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। यह टी20 लीग मई के तीसरे सप्ताह तक चल सकती है। टीम इंडिया की तरफ से सलाह आई है कि बीसीसीआई उन खिलाड़ियों की क्षतिपूर्ति करे जो विश्व टूर्नामेंट की खातिर आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे। अन्य लोगों का मानना है कि यह तेज गेंदबाज आईपीएल के पहले या दूसरे हिस्से में खेले ताकि पर्याप्त आराम मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli wants indian pacers to skip ipl and rest for world cup
विराट कोहली

तेज गेंदबाजों के बारे में विचार भारत के इंग्लैंड और अन्य विदेशी दौरों पर खराब प्रदर्शन के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान हुआ। इस बैठक में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, कोच रवि शास्त्री, चयनकर्ताओं के चेयरमैन एमएसके प्रसाद व सीओए के सदस्य विनोद राय और डायना इडुल्जी शामिल हुए। 

विज्ञापन
virat kohli wants indian pacers to skip ipl and rest for world cup
BCCI

यह अभूतपूर्व गुजारिश हालांकि बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजियों के बीच गले की हड्डी बन सकती है क्योंकि इन्हें मोटी रकम पर खरीदा गया है। सीओए ने आईपीएल के मुख्य संचालन अधिकारी हेमंग अमीन से परामर्श किया कि ऐसा फैसला लेना चाहिए या नहीं। पता चला है कि अमीन ने कहा कि वह 15 नवंबर को समाप्त हो रही खिलाड़ियों की ट्रांसफर विंडो से पहले ही इस बारे में फ्रेंचाइजियों को जानकारी दे। सूत्र ने कहा, 'कई सलाह आईं। खिलाड़ियों ने भी अपने विचार रखे, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया जा सका। अगर जरूरत पड़ी तो इसमें पर्याप्त समय लगेगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed