{"_id":"594b63c24f1c1b204a8b4819","slug":"virat-kohli-vs-anil-kumble-toss-dispute-after-india-vs-pakistan-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली की इस मनमानी के कारण भारत ने गंवाया चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली की इस मनमानी के कारण भारत ने गंवाया चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब!
Fri, 23 Jun 2017 08:59 AM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Updated Fri, 23 Jun 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल की हार भुलाकर टीम इंडिया भले ही वेस्टइंडीज पहुंच गई हो, मगर कोच और कप्तान के बीच शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कुंबले के इस्तीफे ने विवादों की आग में घी का काम किया है। हालांकि, इसी बीच एक और बड़े खुलासे ने इस हड़कंप को और भी बढ़ा दिया है।
कोहली की इस मनमानी के कारण भारत ने गंवाया चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब!
2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : ICC
बताया जा रहा है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन भारत की हार का कारण विराट कोहली की मनमानी है। विराट की मनमानी के चलते पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 180 रनों की करारी शिकस्त दी। इस हार ने टीम का फाइनल जीतने का सपना तो तोड़ा ही, साथ ही भारत अपने खिताब की रक्षा भी न कर सकता।
कोहली की इस मनमानी के कारण भारत ने गंवाया चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब!
3 of 5
टॉस (भारत Vs पाकिस्तान)
- फोटो : ICC
खुलासा हुआ है कि टीम मीटिंग के दौरान यह फैसला हुआ था कि भारत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा। मगर, कप्तान विराट कोहली ने इसके उल्टा फैसला किया। हिंदी अखबार 'नवभारत टाइम्स' की खबर के अनुसार टॉस के बाद जब विराट कोहली वापिस ड्रेसिंग रुम में आए तो अनिल कुंबले ने उनसे इस बारे में सवाल पूछा तो विराट ने कुछ ढंग से जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली की इस मनमानी के कारण भारत ने गंवाया चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब!
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ICC
इस फैसले से कोच के साथ अन्य खिलाड़ी भी हैरान थे। टीम मीटिंग में तय हुआ था कि पाकिस्तान की लचर बल्लेबाजी बड़े स्कोर के दबाव में नहीं खेल पाएगी। हालांकि, कोहली ने फील्डिंग का फैसला किया, जिसके बाद से ही मैच शुरू होने से पूर्व ही टीम का माहौल बिगड़ गया। दरअसल, लीग मैच में पाक बड़े स्कोर के दबाव में आ गई थी और मैच हार गई थी। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
कोहली की इस मनमानी के कारण भारत ने गंवाया चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब!
5 of 5
विराट कोहली, अनिल कुंबलें और कुलदीप यादव
- फोटो : IBTimes
बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने मुख्य कोच के इस्तीफा देने के बाद भारतीय टीम के प्रशासनिक मैनेजर कपिल मल्होत्रा से अनिल कुंबले-विराट कोहली विवाद पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय 24 जून को मुंबई में बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के साथ कुंबले के इस्तीफे पर चर्चा करेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।