{"_id":"5a24fde54f1c1b72548c11c5","slug":"virat-kohli-tells-due-to-which-i-have-started-hits-double-century-in-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली का बड़ा खुलासा, इस 'दोस्त' की वजह से लगाने लगा हूं दोहरे शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली का बड़ा खुलासा, इस 'दोस्त' की वजह से लगाने लगा हूं दोहरे शतक
Tue, 05 Dec 2017 11:57 AM IST
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के साथ खिलाफ दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में खेले जा रहे टेस्ट मैच में लगातार दूसरा दोहरा शतक लगाया। यह कोहली के करियर का छठा शतक था और इसी के साथ उन्होंने क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और ताबड़तोड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के छह शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की।
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : File
कोहली ने न सिर्फ सचिन और सहवाग की बराबरी की बल्कि वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज ब्रॉयन लारा के कप्तान के तौर पर लगाए गए पांच दोहरे शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ा।
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : File
इस बीच कोहली ने चेतेश्वर पुजारा को दिए गए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें लंबी बैटिंग करने की प्रेरणा कहां से मिली। कोटला टेस्ट के दूसरे दिन मैच के बाद कोहली ने पुजारा को एक इंटरव्यू दिया। इसमें पुजारा ने जब उनसे पूछा कि 18 महीने में 6 दोहरे शतक लगाने के बाद कैसा लग रहा है? इस पर कोहली ने कहा कि मैंने पुजारा से ही लंबी पारी खेलनी सीखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
विराट कोहली
- फोटो : File
कोहली ने कहा कि पुजारा को ही देखकर मैंने टेस्ट में सीखा है कि कैसे 100 रनों को 200 तक लेकर जाऊं। अब हमेशा मेरे दिमाग में यह रहता है कि मैं बड़े शतक बनाऊं, कुछ ऐसा करूं जैसे मैंने तुम्हें (पुजारा) अक्सर करते देखा और सीखा है कि कैसे लंबे समय तक खेलते रहने के लिए एकाग्रता बनाए रखनी होती है।
विज्ञापन
5 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : bcci
विराट ने कहा कि उन्होंने टीम के साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा सीखा है कि कैसे अपने शतक को दोहरे शतक में बदला जाता है। हम सभी ने पुजारा की लंबी-लंबी पारियों को देखकर सीखा है, उनकी एकाग्रता और लंबे समय तक बैटिंग करते रहने की चाह कमाल है, तो मैं भी उन्हें देखकर प्रेरित हुआ।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।