फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली और मीडिया के बीच फिर हुआ 'वॉर', अब कप्तान ने कही इतनी बड़ी बात

Sat, 17 Feb 2018 03:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
virat kohli takes a dig on indian media again after odi series
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में वन-डे सीरीज जीतने के बाद एक बार फिर भारतीय मीडिया पर भड़ास निकाली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट में मिली शिकस्त के बाद कोहली की आलोचना हो रही थी कि उन्होंने टीम चयन अच्छा नहीं किया। मगर 'कोहली ब्रिगेड' ने दमदार वापसी करते हुए जोहानसबर्ग टेस्ट जीता और फिर वन-डे सीरीज जीती।

virat kohli takes a dig on indian media again after odi series
विराट कोहली

यह पूछने पर कि विदेशी धरती पर टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है, तो कोहली ने जवाब देकर मीडिया को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा, 'आप लोग ही इसका जवाब दे सकते हैं क्योंकि एक महीने पहले तक हम बहुत खराब टीम थे। अब ऐसे सवाल पूछे जा रहे हैं। हमने अपनी मानसिकता नहीं बदली, हमारा पूरा ध्यान अपने क्रिकेट पर रहा और अब मैं इसका जवाब देकर फंसना नहीं चाहता कि यह सबसे बड़ी जीत है या नहीं। हमारा काम खेलना, कड़ी मेहनत और प्रदर्शन करके प्रत्येक मैच जीतना है।'

virat kohli takes a dig on indian media again after odi series
virat kohli

29 वर्षीय कोहली ने आगे कहा, 'यह बड़ी जीत है या नहीं, यह वो ही बताएगा जो विश्लेषण करे या इस बारे में लिखे। एक टीम के रूप में हमारा लक्ष्य अपने 120 प्रतिशत देना था। प्रैक्टिस पर कड़ी मेहनत करना और प्रतिदिन अपनी तैयारियों को उस स्तर तक ले जाना, जहां हम जीत दर्ज कर सकें। यही हमने इस सीरीज में हासिल किया और इससे हम काफी खुश हैं। हमारा काम कोई हेडलाइन बनाना नहीं बल्कि क्रिकेट खेलना है, जो हमने यहां बखूबी किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli takes a dig on indian media again after odi series
विराट कोहली - फोटो : BCCI

जब एक भारतीय पत्रकार ने शुक्रवार को खेली पारी के बारे में सवाल किया और तारीफ करते हुए कहा कि शब्द कम पड़ गए तो कोहली ने जवाब दिया, 'मैं इसमें नहीं पड़ने वाला। मुझे यह पता है कि 90 प्रतिशत लोगों ने दो टेस्ट के बाद हमें मौका नहीं दिया। मैं इसी कमरे में बैठकर प्रेस कांफ्रेंस कर रहा था। इसलिए मुझे पता है कि हम कहां से आए हैं। मैं सपनों की दुनिया में बैठकर सभी तारीफों को स्वीकार नहीं करूंगा क्योंकि यह मेरे लिए मायने नहीं रखते हैं, ईमानदारी से नहीं। यह मायने नहीं रखता कि हम सीरीज में 0-2 से पीछे थे या फिर 5-1 की बढ़त पर हैं क्योंकि चेंज रूम मायने रखता है।'

विज्ञापन
virat kohli takes a dig on indian media again after odi series
विराट कोहली - फोटो : BCCI

कोहली ने आगे कहा, 'मेरे बारे में प्रबंधन क्या सोचता है, मैं खिलाड़ियों के बारे में क्या सोचता हूं, खिलाड़ी मेरे बारे में क्या सोचते हैं, यह मायने नहीं रखता। सुर्खियां रोज बदलती है। कल अगर मैंने खराब शॉट खेला तो हर कोई वही करेगा जो उसे करना है। इसलिए जैसा मैंने कहा कि मैं क्या करूं, यह मेरी जिम्मेदारी नहीं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed