{"_id":"59becdef4f1c1b26688b52ce","slug":"virat-kohli-surpass-ms-dhoni-as-most-consecutive-international-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, एशिया में जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलिया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, एशिया में जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलिया
amarujala.com- written by: नवीन चौहान
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सभी फॉर्मेट को मिलाकर लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका दौरे में 9-0 से जीत दर्ज करने के बाद विराट सेना ने अपना विजय अभियान चेन्नई में भी जारी रखा और अंतरराष्ट्रीय मैच में लगातार दसवीं जीत हासिल की। इससे पहले धोनी ने लगातार 9 मैचों में जीत हासिल की थी। यह विराट कोहली की बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय मैचों में 50वीं जीत थी। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए हैं।
विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, एशिया में जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलिया
टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने वनडे में 77वीं जीत दर्ज की। भारत ने सबसे ज्यादा जीत श्रीलंका(114) के खिलाफ हासिल की है। इसके बाद दूसरे स्थान पर इंग्लैंड(82) है। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया(77) तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, एशिया में जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलिया
चेपॉक स्टेडियम
- फोटो : BBC
ऑस्ट्रेलियाई टीम को चेपॉक स्टेडियम में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले इस मैदान पर भारत -ऑस्ट्रेलिया 30 साल पहले भि़ड़े थे। जिसमें भारत को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ऑस्टेलिया ने इस मैदान पर वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड को मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, एशिया में जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलिया
एम एस धोनी
- फोटो : twitter
एमएस धोनी ने चेन्नई में वनडे क्रिकेट का 66वां अर्धशतक जड़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 अर्धशतक पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 14वें बल्लेबाज हैं लेकिन दुनिया के दूसरे विकेट कीपर हैं। उनसे पहले ये कारनामा श्रीलंका के कुमार संगाकारा ने किया था। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ये कारनामा किया है।
विज्ञापन
विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, एशिया में जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलिया
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद सिंह धोनी सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में घरेलू सरजमीं पर 4 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वो ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे विकेट कीपर बल्लेबाज हैं। इससे पहले केवल कुमार संगाकारा ऐसा कर सके हैं।