भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर होगा। ये मैच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए खास है। विराट के पास इस मैच में बतौर कप्तान वनडे में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। इस कीर्तमान को स्थाापित करने के लिए विराट को 41 रनों की दरकार है।
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social media
पहले वनडे मैच के दौरान विराट ने व्यक्तिगत तौर पर कई कीर्तमान स्थापित किए थे। अपनी 56 रनों की पारी के दौरान किंग कोहली ने भारतीय सरजमीं पर 10 हजार रन पूरे किए थे। इससे पहले अपनी धरती पर ये करिश्मा सिर्फ सचिन तेंदुलकर कर पाए थे।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social media
अगर विराट कोहली इंग्लैंड के विरुद्ध दूसरे वनडे में 41 बनाने में सफल रहे तो वह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ की पीछे छोड़ देंग। एक कप्ताान के तौर पर स्मिथ ने वनडे में 5416 रन बनाए हैं। स्मिथ ने 150 एकदिवसीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @BCCI
वहीं विराट कोहली एक दिवसीय मैचों में कप्तान के रूप में अब तक 5376 रन बना चुके हैं। विराट बतौर कप्तान 93 वनडे खेल चुके हैं। वहीं अगर वनडे में कप्तान के रूप में सबसे अधिक रन बनाने की बात की जाए तो रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग के नाम है। पॉन्टिंग 234 एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे और उन्होंने 8497 रन बनाए।
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : twitter
विराट ने पहले वनडे में जिस तरह से प्रदर्शन किया था उसे देखते हुए कहा जा सकता कि दूसरे मैच में वह शतक लगा सकते हैं। अगर कोहली दूसरे वनडे में शतक लगाते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर के अपने घरेलू मैदानों पर लगाए गए 20 वनडे शतकों के रिकॉर्ड को बराबर कर लेंगे। इसके अलावा विराट के पास वनडे में कप्तान के रूप में सबसे अधिक शतक पूरा करने का भी मौका है। अगर वह एक शतक लगाते हैं तो इस मामले कोहली ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग की बराबरी कर लेंगे। कप्तान के तौर पर पॉन्टिंग ने वनडे में 22 शतक लगाए हैं।