टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का आक्रामक रवैया अक्सर फैंस को काफी पसंद आता है। पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने जहां कोहली के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन से भिड़ने को लेकर भारतीय कप्तान की आलोचना की थी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलन बॉर्डर और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स ने कहा कि कोहली ने मैदान पर कुछ भी गलत नहीं किया।
VIDEO: कोहली-पेन की लड़ाई में कूदे ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार, भारतीय कप्तान का उड़ाया मजाक
हालांकि एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को कप्तान कोहला का यह अंदाजा बिल्कुल नहीं पसंद आया और इसे लेकर पत्रकार ने कोहली का मजाक भी बनाया। दरअसल पत्रकार ने ट्विटर पर एक साझा करते हुए कोहली का मजाक उड़ाया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए पत्रकार ने कैप्शन में लिखा, 'देखिये वीडियो हर किसी को बता रहे हैं कि अगर मैदान पर चीजें आपके हिसाब से नहीं हो क्या करना चाहिए।' वीडियो में एक गेंदबाज द्वारा नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े बल्लेबाज को आउट करने के बाद खिलाड़ी का आक्रामक अंदाज कोहली पर तंज कसने जैसा है।
गौलतब है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन सोमवार को पर्थ टेस्ट के चौथे दिन शाब्दिक जंग में उलझ गए थे। इसके बाद मैदानी अंपायर क्रिस गफाने ने दोनों खिलाड़ियों को सुबह के सत्र में चेतावनी दी। जसप्रीत बुमराह के पारी के 71वें ओवर के दौरान दोनों कप्तान को एक दूसरे को कुछ कहते देखा गया।
कोहली इस समय गेंदबाजी छोर के समीप क्षेत्ररक्षण कर रहे थे। गफाने ने इसके बाद हस्तक्षेप किया। पेन ने कोहली से कहा, 'तुम वह व्यक्ति हो जो कल हार गया था। तुम आज शांत बनने का प्रयास क्यों कर रहे हो।' गफाने ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, 'बहुत हो गया, बहुत हो गया।' उन्होंने कहा, 'चलो खेल खेलो। तुम लोग कप्तान हो। टिम तुम कप्तान हो।'
Here's Virat showing everyone how to behave when things don't go your way on the field pic.twitter.com/w596J02n2V
देखें वीडियो: