फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टाइल स्टेटमेंट है कार में सनरूफ फीचर, जानें कौन सी टॉप-10 कारों में है मौजूद

Sat, 22 Dec 2018 07:55 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 22 Dec 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
top 10 cars indian cars and suvs coming with sunroof feature
World First Sunroof Airbag

कारों में सनरूफ आज भी बेहद लग्जरी माना जाता है। अभी तक यह फीचर केवल बड़ी लग्जरी सेडान कारों में ही आता था, लेकिन अब यह बीते वक्त की बात हो गई है। अब कार निर्माता सनरूफ बी और सी सैगमेंट की कारों में भी लगाने लगे हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी मास सैगमेंट की कारें सनरूफ फीचर के साथ आ रही हैं।


 

होंडा डब्ल्यूआर-वी

top 10 cars indian cars and suvs coming with sunroof feature
होंडा डब्ल्यूआरवी - फोटो : Amit Dwivedi

Honda WR-V को होंडा सिटी के प्लेटफार्म पर डेवलेप किया गया है। वहीं कीमतें भी उसी हिसाब से रखी गई हैं। होंडा डब्ल्यूआर-वी के सनरूफ वाले सैगमेंट की कीमत 9.12 लाख से शुरू होती है। अकेली होंडा डब्ल्यूआर-वी ही ऐसी कार है, जो इतनी कीमत में टॉप एंड मॉडल्स में फैक्ट्री फिटेड सनरूफ का फीचर दे रही है। सनरूफ का फीचर डब्ल्यूआर-वी के दोनों पेट्रोल और डीजल वैरियंट में उपलब्ध है।

हुंडई वर्ना

top 10 cars indian cars and suvs coming with sunroof feature
Hyundai Verna

हुंडई पहले से ही कारों में जबरदस्त फीचर देने के लिए मशहूर है। नई वर्ना में यह फीचर दिया गया है। वर्ना के टॉप एंड वैरियंट में सनरूफ का फीचर उपलब्ध है। अगर देखा जाए, तो वर्ना इस सैगमेंट में सबसे सस्ती कार है, जो सनरूफ के साथ आती है। वर्ना का सनरूफ सैगमेंट 9.5 लाख रुपए से शुरू होती हैं। सनरूफ वर्ना के डीजल और पेट्रोल दोनों वर्जन के मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वर्जन में उपलब्ध है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्ड इकोस्पोर्ट

top 10 cars indian cars and suvs coming with sunroof feature
ford ecosport

तमाम कंपनियों की एसयूवी बाजार में आने बाद भी फोर्ड इकोस्पोर्ट का जलवा बरकरार है। फोर्ड ने इस साल की शुरुआत में इकोस्पोर्ट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था, जिसमें कंपनी ने कई नए फीचर शामिल किए थे। इन फीचरों में सनरूफ भी शामिल है। नई फोर्ड इकोस्पोर्ट में 1.5 लीटर का ड्रैगन इंजन दिया गया है। सनरूफ फीचर वाली फोर्ड इकोस्पोर्ट की कीमत 11.37 लाख से शुरू होती है।   

विज्ञापन

होंडा सिटी

top 10 cars indian cars and suvs coming with sunroof feature
Honda City

होंडा सिटी का सनरूफ वैरियंट 11.54 लाख रुपए से शुरू होती है। अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही होंडा सिटी लोगों की फेवरेट रही है। नई होंडा सिटी में कई प्रीमियम फीचर जैसे लेदर सीट और इलेक्ट्रिकली एडस्टेबल सनरूफ का फीचर भी दिया गया है। होंडा सिटी पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आती है, लेकिन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन केवल पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed