फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन रिकॉर्ड्स बुक में छा गए कप्तान कोहली

Fri, 28 Jul 2017 08:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 28 Jul 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
virat kohli makes numerous records against sri lanka in first test at galle
विराट कोहली - फोटो : twitter

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में दमदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने 68 गेंदों में 5 चौको की मदद से अपने टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के दौरान विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। विराट विदेशी धरती पर सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय कप्तान बने। इससे पहले ये रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम था। बतौर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 17 पारियों में विदेश में 1000 रन पूरे किए। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 19 पारियों में इस कारनामे को अंजाम दिया था। पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने विदेशी धरती पर 1000 रन बनाने के लिए 23 पारियां ली थी।

virat kohli makes numerous records against sri lanka in first test at galle
भारत बनाम श्रीलंका हाईलाईट्स - फोटो : self

विराट ने 7 पारियों के बाद अर्धशतक जमाया। 9 फरवरी 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक लगाने के बाद विराट कोहली 50 के आंकड़े को भी नहीं छू पा रहे थे। पिछली 7 टेस्ट पारियों में विराट का सर्वाधिक स्कोर सिर्फ 38 रन था। वैसे अब गॉल टेस्ट में विराट कोहली ने वापसी की और शानदार अर्धशतक लगाकर खुद के फॉर्म में लौटने का ऐलान कर दिया है।

virat kohli makes numerous records against sri lanka in first test at galle
रन लेते समय कोहली - फोटो : twitter

इसके अलावा बतौर टेस्ट कप्तान कोहली के सामने ऐसे 7 मौके आए हैं जब वह फॉलोऑन देकर विपक्षी टीम पर दबाव बढ़ा सकते थे, लेकिन कोहली ने इनमें से केवल दो बार ही विरोधी टीम को फॉलोऑन देने का फैसला किया। वहीं धोनी में पांच मैचों में से कुल चार बार ऐसा किया। अगर नतीजों की बात करें तो दोनों ही कप्तान के नाम सौ प्रतिशत सफलता का रिकॉर्ड है। धोनी ने जिन चार मैचों में फॉलोऑन का सहारा लिया उन सभी मैचों में उन्हें जीत मिली है। वहीं कोहली ने जिन चार मैचों में संभावना होते हुए भी फॉलोऑन नहीं लिया, उन चारों ही मैचों में कोहली को जीत हासिल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli makes numerous records against sri lanka in first test at galle
बल्लेबाजी करते समय विराट कोहली - फोटो : twitter
विराट कोहली ने अपनी टेस्ट कप्तानी में अब तक खेले 27 में से 16 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं धोनी ने बतौर टेस्ट कप्तान 60 में से 27 मैच जीते हैं। टेस्ट में कोहली का कुल जीत प्रतिशत लगभग 60 का है जबकि धोनी का जीत प्रतिशत केवल 45 है।
विज्ञापन
virat kohli makes numerous records against sri lanka in first test at galle
विराट कोहली - फोटो : twitter

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम को 309 रनों की विशाल बढ़त मिली, जिसके साथ ही उसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और साथ ही विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार 'तिहरा शतक' भी लगा लगाया। कोहली की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया को 300 से ज्यादा रनों की बढ़त मिली है। इससे पहले 2017 में ही बांग्लादेश के खिलाफ हुए हैदराबाद में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 299 रनों की बढ़त मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed