विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए पुणे पहुंच गई है। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 23 मार्च से होगा। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चेन्नई और अहमदाबाद में खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज भारत 3-1 से जीता था। जबकि पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया ने इंग्लैड को 3-2 से शिकस्त दी।
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर @BCCI
विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया चार्टेड विमान से दोपहर बाद 4 बजकर 45 मिनट पर पुणे पहुंची। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली तीनों एकदिवसीय मैच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाएंगे। ये तीनों वनडे मुकाबले क्रमश: 23, 26 और 28 मार्च को होंगे। खास बात ये है कि ये सभी मैच बंद स्टेडियम में खेले जाएंगे और दर्शकों को प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।
3 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : PTI
बीसीसीआई द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ घोषित की गई 14 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और सूर्यकुमार यादव को पहली बार जगह मिली है। टी-20 सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था।
4 of 6
हार के बाद भारतीय टीम
- फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की बात की जाए तो यहां पर भारत ने अब तक 4 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन 50-50 रहा। करीब 4 चाल पहले भारत ने इस मैदान पर न्यूजीलैंड को वनडे मैच में हराया था। वहीं साल 2018 में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को पटखनी दी। भारत ने इस मैदान पर जो 4 एकदिवसीय मैच खेले हैं उनमें 2 जीते और 2 हारे हैं।
5 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : amar ujala
वहीं इंग्लैंड ने पुणे में सिर्फ एक मैच खेला है। जनवरी 2017 को खेले गए इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को तीन विकेट से हराया था। कुल मिलाकर पुणे में इंग्लैंड को वनडे में अपनी पहली जीत का इंतजार है।