{"_id":"5fe1e6c78ebc3e3bb35647ef","slug":"virat-kohli-leaves-for-india-asks-team-mates-to-express-themselves-in-remaining-tests","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए उड़े विराट, जाते-जाते फूंक गए 'जीत का मंत्र'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए उड़े विराट, जाते-जाते फूंक गए 'जीत का मंत्र'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 22 Dec 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पितृत्व अवकाश पर ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पहले कोहली ने टेस्ट श्रृखंला के बाकी बचे तीन मैचों के लिए अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम की हैसलाअफजाई की। बता दें कि कोहली के पहले बच्चे का जन्म जनवरी में होगा।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया से उड़ान भरने से पहले कोहली ने टीम के साथियों से मुलाकात की और श्रृंखला के बाकी बचे मैचों में अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया। भारतीय टीम एडीलेड में आठ विकेट की करारी शिकस्त के बाद श्रृंखला में 1-0 से पीछे चल रही है।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : bcci twitter
कोहली को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से काफी समय पहले ही पितृत्व अवकाश मिल गया था। कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौपी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ट्विटर
कोहली के साथ टीम की बातचीत का आयोजन करने का मकसद खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना था ताकि वे मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर से) टेस्ट मैच के लिए सकारात्मक मानसिकता के साथ मैदान में उतरे।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter@ICC
भारतीय टीम श्रृंखला का पहला मैच तीन के अंदर हार गई थी, जिस दौरान उसकी दूसरी पारी महज 36 रन पर सिमट गई थी। टेस्ट इतिहास में यह इस टीम का न्यूनतम स्कोर है। इस टेस्ट की पहली पारी में कोहली ने रन आउट होने से पहले 74 रन बनाए थे। वह शीर्ष भारतीय स्कोरर थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।