फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शमी की फिटनेस ने जीता कोहली का दिल, बोले 'पहले कभी नहीं देखा गेंदबाज का ऐसा रूप'

Sun, 03 Mar 2019 06:10 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Mar 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
virat kohli impress with mohammed shami fitness
मोहम्मद शमी

टीम इंडिया ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में छह विकेट से मात दी। भारत की इस जीत में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी काफी अहम भूमिका रही। शमी ने इस मैच में 10 ओवर में 44 रन देकर दो अहम विकेट चटकाए।

virat kohli impress with mohammed shami fitness
mohammad shami

पिछले साल शमी के जिंदगी में इतनी उथल-पुथल होने के बावजूद गेंदबाज ने शानदार वापसी करते हुए न सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित किया, बल्कि अपने वन-डे करियर की भी बेस्ट परफॉर्मेंस का सबूत पेश किया। पहले कभी सफेद गेंद से उन्हें बल्लेबाजों पर ऐसा आक्रमण करते नहीं देखा था।

virat kohli impress with mohammed shami fitness
मोहम्मद शमी

शमी की जबर्दस्त फॉर्म को देखने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी मैच पोस्ट प्रेजेंटेशन में उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा मैंने कभी शमी का यह रूप नहीं देखा। उन्होंने कहा कि शमी में विकेट लेने की भूख अभी खत्म नहीं हुई है और वह बेहतर लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli impress with mohammed shami fitness
virat kohli

साथ ही कोहली ने कहा कि शमी न सिर्फ अपनी गेंदबाजी पर जमकर पसीना बहा रहे हैं, बल्कि फीजिक पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। शमी ने अपना वजन 5 से 6 किलोग्राम कम किया है। कोहली ने कहा कि वह शमी के प्रदर्शन से काफी खुश हैं।

विज्ञापन
virat kohli impress with mohammed shami fitness
मोहम्मद शमी
बता दें कि शमी की धाकड़ गेंदबाजी और जबर्दस्त फॉर्म ने भारतीय क्रिकेट के चयनकर्ताओं का सिरदर्द भी दूर कर दिया है। वर्ल्ड कप से पहले सिलेक्टर्स तीसरे तेज गेंदबाज को लेकर काफी चिंतित थे। उन्हें भुवनेश्वर और बुमराह के अलावा तीसरा तेज गेंदबाज शमी के रूप में मिल गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed