भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज का चौथा मुकाबला जीतकर टीम इंडिया ने 2-1 से बढ़त बना ली है। मुंबई के ब्रेब्रॉर्न स्टेडियम में खेले गए चौथे वन-डे में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 224 रन के विशाल अंतर से हराया।
VIDEO: फैंस को 'अनुष्का-अनुष्का' चिल्लाते देख खुद को रोक नहीं पाए कोहली, दिया ऐसा रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मुकाबले के दौरान एक बेहद खास लम्हा उस वक्त कैमरे में कैद हो गया, जब पूरा स्टेडियम टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम पुकारने लगा।
यह वाकया उस समय का जब है रविंद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे और कप्तान कोहली सिली मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रहे थे। स्टेडियम में बैठे फैंस ने जैसे ही अनुष्का-अनुष्का चिल्लाना शुरू किया तो कप्तान कोहली ने भी तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दे डाली।
भीड़ को अनुष्का-अनुष्का चिल्लाते देख कोहली ने 'थम्ब जेश्चर' दिखाया और उनका स्वागत किया। जाहिर सी बात है फैंस अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी का हौसला बढ़ाने के लिए ही ऐसा कर रहे थे।
हालांकि कैरेबियाई टीम के खिलाफ पिछले तीन वन-डे मैचों में लगातार शतक जड़ने वाले विराट कोहली इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। कोहली इस मैच में महज 16 रन के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।
यहां देखें वीडियो:
A post shared by Virat Kohli - FC (@virat.kohlifans) on