आईपीएल सीजन-11 के 45वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ इस सीजन में प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद दिल्ली डेयरडेविल्स की चुनौती समाप्त हो गई है। वहीं आरसीबी ने टूर्नामेंट की टॉप चार टीमों में अपनी जगह बनाने की उम्मीद को जिंदा रखा है।
VIDEO: धोनी के बाद फैंस में दिखी विराट के लिए दीवानगी, बीच मैदान आकर छुए पैर और ली सेल्फी
इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज ऐसे ही नहीं माना जाता। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ कोहली ने 40 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल हैं।
वहीं फैंस में विराट कोहली की दीवानगी का स्तर उस समय देखने को मिला, जब कोहली का एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पैर छूने मैदान पर ही पहुंच गया। इतना ही नहीं विराट का आशीर्वाद लेने के लिए यह फैन उनके पैरों में सीधे जाकर लेट ही गया।
इसके बाद प्रशंसक ने अपनी जेब से फोन निकाला और विराट के साथ सेल्फी लेने लगा। हालांकि इस बीच विराट कोहली ने उन पर किसी तरह का गुस्सा नहीं दिखाया, बल्कि मुस्कुराकर उनकी तरफ देखा और सिक्योरिटी को उन्हें संभालकर ले जाने का इशारा भी किया।
बता दें कि आईपीएल सीजन-11 में इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रति भी फैंस में ऐसी दीवानगी देखी जा चुकी है। इस सीजन के दो अलग-अलग मुकाबलों में धोनी के पैर छूने के लिए फैंस ऐसे ही स्टैंड्स से सीध मैदान पर कूद पड़े।
देखें वीडियो
A post shared by 🙈Virat Kohli🙈 (@extremely._.virat) on