{"_id":"5a1fddac4f1c1b6e468b763d","slug":"virat-kohli-can-complete-milestone-in-third-test-against-sri-lanka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैप्टन कोहली एक और रिकॉर्ड तोड़ने के करीब, तीसरा टेस्ट बन सकता है गवाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कैप्टन कोहली एक और रिकॉर्ड तोड़ने के करीब, तीसरा टेस्ट बन सकता है गवाह
Thu, 30 Nov 2017 04:00 PM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Thu, 30 Nov 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में अपनी बल्लेबाजी से एक के बाद एक रिकॉर्ड्स तोड़ते जा रहे हैं और अब उनके पास श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में एक और उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका है।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
29 वर्षीय कोहली को सिर्फ 25 रन की जरुरत है ताकि वो टेस्ट क्रिकेट में 5,000 रन पूरे करने का कीर्तिमान स्थापित करें। वो ऐसा करने वाले देश के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली की कोशिश दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले इस विशेष उपलब्धि को हासिल करने की होगी। वैसे टीम इंडिया के कप्तान जिस तरह के फॉर्म में है, उसे देखकर यह आसानी से कहा जा सकता है कि वो इसे हासिल कर लेंगे।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 213 रन की पारी खेलने के दौरान कई उपलब्धियां हासिल की थी। उन्होंने टेस्ट में बतौर कप्तान सर्वाधिक दोहरे शतक लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की बराबरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट ने अब तक 62 टेस्ट में 51.82 की बेहतरीन औसत के साथ 4,975 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 14 अर्धशतक जमाए है। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीसरा व अंतिम टेस्ट दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में 2 दिसंबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में विश्राम करेंगे। वैसे श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए कोहली को अपने हिस्सा लेने के बारे में फैसला करना है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।