फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvWI: विश्व के शीर्ष दो बल्लेबाज विराट और रोहित रिकॉर्ड्स में भी बने नंबर-1

Mon, 22 Oct 2018 12:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
virat kohli and rohit sharma becomes first pair to complete most double centuries partnership
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter

रोहित शर्मा (152*) और कप्तान विराट कोहली (140) के बेहतरीन शतकों और दोनों के बीच हुई 246 रन की साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने रविवार को पहले वन-डे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट के विशाल अंतर से हरा दिया। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने एकसाथ कई रिकॉर्ड्स तोड़े व अपने नाम किए। इन पर गौर करते हैं: 

virat kohli and rohit sharma becomes first pair to complete most double centuries partnership
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter

विराट कोहली और रोहित शर्मा वन-डे में सर्वाधिक द्विशतकीय साझेदारी करने के मामले में नंबर-1 बन गए हैं। रोहित-विराट ने अब तक पांच बार 200 या इससे अधिक रन की साझेदारी की है। विश्व में कोई और जोड़ी यह कमाल नहीं कर सकी है। उल्लेखनीय है कि तीन जोड़ियों ने तीन-तीन बार द्विशतकीय साझेदारी की है। मगर चार बार किसी जोड़ी ने ऐसा कमाल नहीं किया है।

virat kohli and rohit sharma becomes first pair to complete most double centuries partnership
राहुल द्रविड़

विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत में वन-डे में सर्वाधिक रन की साझेदारी करने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस जोड़ी ने राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली द्वारा 1999 में नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ की 236 रन की साझेदारी के आंकड़ें को पीछे छोड़ा। वैसे, भारत में वन-डे में सर्वाधिक रन की साझेदारी का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़-सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं। दोनों ने 1999 में हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ 331 रन की साझेदारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli and rohit sharma becomes first pair to complete most double centuries partnership
युवराज सिंह

इस मामले में दूसरे स्थान पर मोहम्मद अजहरूद्दीन और अजय जडेजा की जोड़ी काबिज है, जिन्होंने 1998 में कटक में जिम्बाब्वे के खिलाफ 275 रन की अविजित साझेदारी की थी। तीसरे नंबर पर एमएस धोनी और युवराज सिंह की जोड़ी काबिज है। युवी-धोनी ने 2017 में कटक में इंग्लैंड के खिलाफ 256 रन की साझेदारी की थी। अब विराट-रोहित की जोड़ी चौथे स्थान पर पहुंच गई है। पांचवें स्थान पर राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली की जोड़ी मौजूद है, जिसका उल्लेख पिछली स्लाइड में किया गया है।

विज्ञापन
virat kohli and rohit sharma becomes first pair to complete most double centuries partnership
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतकीय साझेदारी के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली-शर्मा ने अब तक 21 बार शतकीय साझेदारियां की हैं। इन्होंने राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली की बराबरी की। इस मामले में शीर्ष पर सौरव गांगुली-सचिन तेंदुलकर की जोड़ी काबिज है। दोनों ने कुल 38 बार शतकीय साझेदारी की है। दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़-सचिन तेंदुलकर की जोड़ी काबिज है। इन दोनों ने कुल 31 बार शतकीय भागीदारी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed