दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले भारत के चयनकर्ताओं ने बड़ा बदलाव करते हुए विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को भारत की वनडे टीम का कप्तान बनाया है। भारत के कप्तान के रूप में कोहली भले ही कोई आईसीसी ट्रॉफी न जीत पाए हों, लेकिन बतौर कप्तान वनडे सीरीज में उनका रिकॉर्ड कमाल का है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 95 में से 65 मैच भारत को जिताए हैं। विराट के कप्तान रहते भारत ने कई अहम मैच भी अपने नाम किए थे। इनमें से कई मैचों में विराट ने अपने बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन किया था। यहां हम ऐसे ही पांच मौकों की बात कर रहे हैं, जब विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया था।
2019 वर्ल्डकप में पाकिस्तान को हराया
2 of 6
पाकिस्तान को हराने के बाद कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने 2019 वर्ल्डकप में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 336 रन बनाए थे। इस मैच में रोहित शर्मा ने 140 और विराट कोहली ने 77 रन बनाए थे। बारिश से बाधित इस मैच में पाकिस्तान को 40 ओवर में 302 रन का लक्ष्य मिला था। पाकिस्तान के बाबर आजम और फखर जमान ने अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश की थी, लेकिन वो सफल नहीं हुए और भारत ने पाकिस्तान को लगातार सातवीं बार वनडे वर्ल्डकप में हराया था।
2019 में ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच हारने के बाद सीरीज जीती
3 of 6
सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2018-19 में भारत चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था। इस ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत पहला मैच हार चुका था और सीरीज जीतने के लिए बाकी दोनों मैच जीतने जरूरी थे। इस सीरीज में भारत ने दमदार वापसी की और दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की। यह पहला मौका था, जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज जीती थी। विराट अभी ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज जीतने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान हैं।
2018 में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया
4 of 6
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2018 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को छह मैच की सीरीज में 5-1 से हराया था। इस दौरान भी कोहली ही भारत के कप्तान थे। उन्होंने इस दौरान 558 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने थे। उनके अलावा युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी ने कमाल की गेंदबाजी की थी। वहीं रोहित शर्मा ने भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था।
श्रीलंका को उसके घर में 5-0 से हराया
5 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
2017 में टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर तीन टेस्ट, पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलने गई थी। इस दौरे में भारत ने वनडे सीरीज के सभी मैच जीतकर श्रीलंका का सफाया कर दिया था। वनडे सीरीज में शिखर धवन, महेंन्द्र सिंह धोनी, भुवनेश्वर कुमार, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कप्तान कोहली ने शानदार खेल दिखाया था। विराट इस दौरे में भी दो शतक लगाए थे। वहीं भुवनेश्वर ने गेंद के अलावा बल्ले से भी योगदान दिया था।