शिखर धवन के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के बाद ऑलराउंडर विजय शंकर चोटिल होकर विश्व कप 2019 से बाहर हो गए हैं। विजय शंकर अंगूठे की चोट के चलते अब टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। विजय को यह चोट नेट्स पर अभ्यास करते हुए लगी थी, जब जसप्रीत बुमराह की एक तेज यॉर्कर सीधे आकर शंकर के पैरों के अंगूठे पर आकर लगी थी।
World Cup 2019: आखिर क्यों मिला चोटिल विजय शंकर की जगह मयंक अग्रवाल को मौका?
फिलहाल कौन सा खिलाड़ी विजय शंकर की जगह लेगा, इसको लेकर पहले संस्पेंस था, लेकिन अब यह साफ हो गया है। जी हां, ऑलराउंडर विजय शंकर की जगह मयंक अग्रवाल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। आईसीसी ने भी मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।
JUST IN
India forced to make a change to their #CWC19 squad: Vijay Shankar ruled out with a toe injury and Mayank Agarwal comes in. https://t.co/PypGkYhqyR
अग्रवाल को घरेलू क्रिकेट में बड़ी प्रतिभा के रूप में देखा जाता है। अपने घरेलू राज्य कर्नाटक की ओर से खेलने वाले मयंक ने इंडिया 'ए' के लिए भी लगातार अच्छी बल्लेबाजी की है। 28 वर्षीय इस क्रिकेटर ने नवंबर 2017 में घरेलू क्रिकेट में तिहरा शतक भी जमाया था। आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल चुके मयंक फिलहाल किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा हैं।
मयंक अग्रवाल के नाम लिस्ट 'ए' के 75 मैचों में 3605 रन हैं। जहां उनका औसत 48.71 का रहा। स्ट्राइक रेट 100.72 का है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इस बल्लेबाज ने 46 मुकाबलों की 78 पारियों में 49.98 के बल्लेबाजी औसत से 3599 रन जुटाए हैं।
दाएं हाथ के मयंक अग्रवाल 2017-18 के घरेलू सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनके बल्ले से 2141 रन निकले थे। इस प्रदर्शन के दम पर सबसे पहली बार उन्हें पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई घरेलू टेस्ट सीरीज में चुना गया था।