फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली समेत पूरी टीम से मिलना चाहता था विजय माल्या, सरकार ने बजा दिया बैंड

Sat, 04 Aug 2018 08:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya wanted to meet Virat Kohli and team India, govt didn't allow

भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर व्यस्त है। एजबेस्टन में 5 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। जहां भारतीय टीम की ओर से अकेले विराट कोहली पैर जमाए खड़े हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। स्कोर 110 पर 5 है यानी आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट चुकी है।

Vijay Mallya wanted to meet Virat Kohli and team India, govt didn't allow

अब बचे दो दिन में भारत को जीत के लिए 84 रनों की दरकार है। विराट कोहली 43 तो दिनेश कार्तिक 18 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। इस बीच एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे जानते ही एकबारगी आप चौंक सकते हैं।

Vijay Mallya wanted to meet Virat Kohli and team India, govt didn't allow
कोहली से मिलना चाहते हैं विजय माल्या
भारत का भगोड़ा व्यवसायी विजय माल्या इस वक्त लंदन में ही शरण लिए हुए है। खबरों की माने तो भगोड़े माल्या ने कप्तान कोहली से मिलने की इच्छा जताई है। विराट कोहली विजय माल्या की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं। बैंकों से लिए 9 हजार करोड़ का कर्ज नहीं चुकाने के मामले में माल्या कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए इंग्लैंड में रह रहा है। वो आरसीबी के चेयरमैन पद से भी इस्तीफा दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Mallya wanted to meet Virat Kohli and team India, govt didn't allow

भारत सरकार ने ठुकराया प्रस्ताव
विजय माल्या ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से मिलने के लिए समय मांगा। निजी समाचार चैनल के मुताबिक भारत सरकार के माल्या को लेकर मौजूदा रुख को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने दोनों की मीटिंग से साफ इनकार कर दिया। माल्या की ओर से कई दफे गुजारिश की गई। केंद्र सरकार को जब मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने भी माल्या से किसी की भी मुलाकात के लिए मना कर दिया।

विज्ञापन
Vijay Mallya wanted to meet Virat Kohli and team India, govt didn't allow

बताते चले कि भारत सरकार इस वक्त विजय माल्या को इंग्लैंड के प्रशासन व अदालत की मदद से भारत लाने का प्रयास कर रही है। हाल ही में लंदन की कोर्ट ने भारत सरकर से ऑर्थर रोड जेल की फोटो दिखाने के लिए कहा है। सरकार ने इसी जेल में माल्या को रखने की बात लंदन की अदालत के समक्ष की थी। लंदन की अदालत ये सुनिश्चित करना चाहती है कि भारत में माल्या के मानवाधिकार का उल्लंघन न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed