ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन वाकई में मजाकिया स्वभाव के हैं। इसका एक नजारा आखिरी व चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद देखने को मिला। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ?
VIDEO: बीच प्रेस कॉफ्रेंस में फोन पर बात करने लगे टिम पेन, बोले- 'बेफिक्र रहिए...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही फोन पर बात करने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, हुआ यूं कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते वक्त कंगारू कप्तान टिम पेन के मोबाइल पर रिंग हुआ और पेन फोन उठाकर उसका जवाब देने लग गए। मोबाइल बजते ही पेन ने कहा, 'हेलो, टिम पेन बोल रहा हूं। सॉरी आप कौन? इसके बाद फिर कहा आप कौन हैं। आपको किससे बात करनी है? यह फोन मार्टिन नाम के पत्रकार का था। उन्होंने कहा कि वह अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैं। इसके बाद उन्होंने कहा, 'बेफिक्र रहिए मैं उन्हें कह दूंगा कि वह अपना ईमेल चेक करें।'
A cheeky phone call derailed Tim Paine's press conference after play! 🤣🤣 #AUSvIND pic.twitter.com/zMT1cT8IOd
इस दौरान कंगारू कप्तान टिम पेन के पास गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर है और उन्होंने बहुत ही खूबसूरत अंदाज में मोबाइल कॉल को रिसीव किया। इसके साथ ही उन्होंने काफी अच्छी तरीके से उस कॉल का जवाब भी दिया। कॉन्फ्रेंस के दौरान बैठे पत्रकार भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इतना ही नहीं टिम पेन खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच में भारत ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने 193 रन की शानदार पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत 159 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मयंक अग्रवाल ने 77 रन और रविन्द्र जडेजा ने 81 रन बनाए, जबकि हनुमा विहारी 42 रन बनाकर नाबाद रहे।