{"_id":"57efcfff4f1c1b7927576391","slug":"vcp-and-tca-passed-resolution-to-implmement-lodha-panel-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झुका विदर्भ और त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन, मानीं लोढ़ा समिति की सिफारिशें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
झुका विदर्भ और त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन, मानीं लोढ़ा समिति की सिफारिशें
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Oct 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन
- फोटो : espncricinfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट द्वारा लोढ़ा समिति की अनुशंसाओं को लागू करने के लिए सख्ती बरते जाने के बाद बीसीसीआई के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। उसके पास लोढ़ा समिति की अनुशंसाओं के अनुरूप बोर्ड की कार्यप्रणाली में बदलाव करने के अलावा और कोई विकल्प शेष नहीं बचा है। ऐसे में त्रिपुरा और विदर्भ क्रिकेट एसोशिएसन ने लोढ़ा समिति की अनुशंसाओं को लागू करने वाले पहले प्रदेश बन गए हैं। राज्य क्रिकेट संघों को भी यह समझ में आ गया है कि अब वह लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने से नहीं बच सकते है।
झुका विदर्भ और त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन, मानीं लोढ़ा समिति की सिफारिशें
लोढ़ा समिति (फाइल फोटो)
विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) ने लोढ़ा समिति की सिफारिशों के हिसाब से बने अपने प्रस्तावित नए संविधान को मंजूरी देने के लिए प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। वीसीए ने यहां शुक्रवार रात हुई अपनी विशेष आम बैठक में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी। यह बैठक उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुसार वीसीए के प्रस्तावित नये संविधान को मंजूरी देने के लिये आयोजित की गयी थी। वीसीए के अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित ने लोढ़ा समिति के सुझावों को लागू करने के लिए हुई बैठक की अध्यक्षता की। और कहा कि समिति ने विस्तार से इस प्रस्ताव पर चर्चा की। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इसे लागू कर दिया है इसलिए हमारे पास इसकी अनुशंसाओं को लागू करने का कोई विकल्प नहीं है। समिति की सिफारिशों के अनुसार जो अधिकारी 70 साल से अधिक उम्र के हो गए हैं वे संघ में किसी भी पद के लिये योग्य नहीं होंगे। इसके अलावा मंत्रालय या सरकारी अधिकारी भी संघ में किसी भी पद पर नियुक्त होने योग्य नहीं होंगे।
झुका विदर्भ और त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन, मानीं लोढ़ा समिति की सिफारिशें
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में 230 में से 227 सदस्यों ने लोढ़ा समिति की अनुशंसाओं के आधार पर बनने वाले नए संविधान के पक्ष में वोट किया, वहीं तीन सदस्यों ने इसका विरोध किया। एसोसिएशन के नए चुनाव 15 नवंबर से पहले संपन्न हो जाएंगे। लोढ़ा समिति ने यह समय सीमा निर्धारित की है। वीसीए की एक्जीक्यूटिव समिति में अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एक सचिव, एक संयुक्त सचिव(पहले दो), एक कोषाध्यक्ष, पांच एग्जीक्यूटिव सदस्य( पहले सात) और एक सदस्य को क्लबों द्वारा चुना जाएगा, पहले यह संख्या पांच थी। इसके अलावा प्लेयर्स एसोसिएशन द्वारा नामित एक महिला और पुरुष खिलाड़ी भी एक्जीक्यूटिव समिति के सदस्य होंगे। साथ ही एक सदस्य राज्य के महालेखाकार कार्यालय द्वारा नामित सदस्य भी होगा।