इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की इनामी राशि घटाकर आधा करने के बीसीसीआई के फैसले से सभी आठों फ्रैंचाइजियां नाखुश हैं। इस टूर्नामेंट की सभी फ्रैंचाइजियां जल्द ही एक बैठक करके बोर्ड के इस 'अप्रत्याशित' कदम को लेकर भविष्य की कार्रवाई पर फैसला करेंगी। शीर्ष चार फ्रेंचाइजियों के बीच बंटने वाली राशि को 50 करोड़ रुपये से घटाकर 25 करोड़ कर दिया गया है।
IPL 2020: इनामी राशि में कटौती से नाराज हैं सभी फ्रेंचाइजियां, BCCI के खिलाफ जल्द लेंगी बड़ा फैसला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 05 Mar 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन