फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल से लेकर बाजार तक देशभर में कोरोनावायरस का खौफ, मास्क-सैनिटाइजर की बढ़ी मांग, देखें तस्वीरें

Wed, 04 Mar 2020 10:05 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 04 Mar 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus updates in hindi: people wearing mask in india, see pictures
हैदराबाद में मास्क पहने युवतियां - फोटो : PTI

भारत में कोरोनावायरस को लेकर अचानक से चिंता बढ़ती जा रही है। बीते तीन दिनों में ही कई केस सामने आ चुके हैं। देश में कोरोनवायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 29 तक पहुंच गई है। केंद्र सरकार ने इससे निपटने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि आम लोगों में भी इसे लेकर सतर्कता बढ़ती जा रही है। देश में स्कूल से लेकर बाजार तक में हर कोई मास्क पहनकर घूम रहा है। लोग सार्वजनिक स्थलों पर जाने के दौरान काफी सतर्कता बरत रहे हैं। दवा की दुकानों पर मास्क व हैंड सेनेटाइजर खरीदने वालों की भीड़ भी बढ़ गई है। आइए तस्वीरों में देखें कि कोरोनावायरस को लेकर देशभर में बुधवार को क्या स्थिति रही। 

Coronavirus updates in hindi: people wearing mask in india, see pictures
जम्मू के एक स्कूल में प्रार्थना करते छात्र - फोटो : PTI
स्कूलों में कोरोनावायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। जम्मू में प्रार्थना के दौरान छात्र मास्क पहने दिखे। 
Coronavirus updates in hindi: people wearing mask in india, see pictures
पटना में मास्क बांटे गए - फोटो : PTI
इस दौरान कई राजनीतिक दल और सामाजिक कार्यकर्ता भी आगे आए हैं। बिहार की राजधानी में ऐसे ही एक संगठन ने लोगों को मास्क बांटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus updates in hindi: people wearing mask in india, see pictures
दवा की दुकानों पर बढ़ी भीड़ - फोटो : PTI
कोरोनावायरस के मामले अचानक से बढ़ने की वजह से दवा की दुकानों में मास्क की बिक्री काफी ज्यादा बढ़ गई है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बार दवा की दुकान पर ऐसी ही भीड़ दिखी। 
विज्ञापन
Coronavirus updates in hindi: people wearing mask in india, see pictures
पुलिसकर्मी भी बरत रहे सतर्कता - फोटो : PTI
प्रमुख पर्यटन स्थलों पर एहतियात बरता जा रहा है। आगरा में ताज महल परिसर में पुलिसकर्मी भी मास्क पहने दिखे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed