{"_id":"5a75bed34f1c1b9f268b8024","slug":"under-19-world-cup-because-these-two-reasons-of-australia-lost-in-final-against-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 वर्ल्ड कपः इन 2 वजहों से फाइनल मे टीम इंडिया के हाथों पिटे कंगारू ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंडर-19 वर्ल्ड कपः इन 2 वजहों से फाइनल मे टीम इंडिया के हाथों पिटे कंगारू
Sat, 03 Feb 2018 07:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Feb 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अंडर-19 टीम इंडिया
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पृथ्वी शॉ के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने शनिवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात देकर चौथी बार विश्व चैंपियन बना। न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुइ में खेले गए इस मुकाबले में कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन पर ही ढेर हो गई।
217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने इसे सिर्फ 39 ओवर में ही हासिल कर लिया। भारत की इस धमाकेदार जीत के मुख्य हीरो रहे दिल्ली के मनजोत कालरा। उन्होंने इस दवाब वाले मुकाबले में 102 गेंदों पर 101 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा भी कई ऐसे खिलाड़ी रहे, जिसके योगदान के बिना शायद भारत यह चौथी बार चैंपियन न बन पाता। आइए जानते हैं उन 5 कारणों के बारे में जिसकी वजह से भारत बना विश्व विजेता...
2 of 6
अंडर-19 टीम इंडिया
- फोटो : Twitter
टीम इंडिया की इस जीत का सबसे बड़ा कारण उसके गेंदबाज रहे। इस मैच में पृथ्वी शॉ द्वारा लगाए सभी पांचों गेंदबाजों को सफलता मिली। ईशान पोरेल, शिवा सिंह, अनुकूल रॉय ओर कमलेश नागरकोटी ने दो-दो विकट झटके जबकि शिवम मावी को एक विकेट मिला। इन गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जिसके कारण वह बड़ा स्कोर खड़ा करने पाने में नाकाम रहे।
3 of 6
पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा
- फोटो : Twitter
टीम इंडिया को यह मैच जीतने के लिए मजबूत शुरुआत की जरुरत थी। इस काम को कप्तान पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा ने बखूबी किया। हालांकि शॉ 29 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन कालरा एक छोड़ पर अंत तक टिके रहे और नाबाद 101 रन की पारी खेली। कालरा को उनकी इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हार्विक देसाई
- फोटो : File
कालरा के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई ने टीम इंडिया को मजबूत प्रदान की और अंत तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद उप-कप्तान शुभमन गिल तेजी से रन बनाने के चक्कर में 31 के निजी स्कोर पर उपल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। इसके बाद आए देसाई ने धैर्य से खेलते हुए नाबाद 47 रन बनाए।
विज्ञापन
5 of 6
अंडर-19 ऑस्ट्रेलियन टीम
- फोटो : File
कंगारू टीम की कमजोर गेंदबाजी और फील्डिंग भी टीम इंडिया की जीत का मुख्य कारण बना। ऑस्ट्रेलिया के कई फील्डरों ने न सिर्फ इस मैच में कैच छोड़े बल्कि रन आउट करने के भी मौकों को गंवाया। उनकी कमजोर गेंदबाजी के सामने कोई भी भारतीय बल्लेबाज कभी परेशानी में नजर नहीं आया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।