{"_id":"5d48119c8ebc3e6d1323b14b","slug":"two-young-wicket-keeper-batsman-who-can-replace-rishabh-pant-from-indian-cricket-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये दो खिलाड़ी ऋषभ पंत को दिखा सकते हैं टीम इंडिया से बाहर का रास्ता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ये दो खिलाड़ी ऋषभ पंत को दिखा सकते हैं टीम इंडिया से बाहर का रास्ता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
Rishabh Pant
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प की तलाश में है। टीम मैनजमेंट की कोशिश है कि अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले वो धोनी के रिप्लेसमेंट की खोज पूरी कर लें। इस बात को ध्यान में रखते हुए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भरपूर मौके दिए गए। टेस्ट, टी-20 और वनडे तीनों फॉर्मेट में पंत टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में खेले दो मैचों में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए पंत ने मात्र चार रन बनाए हैं। पंत ने अब तक खेले 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 16.93 की मामूली औसत से 258 रन बनाए हैं।
पंत को टीम उस वक्त इतने अवसर मिल रहे, जिस समय कई विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए दावेदारी ठोक कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में जो ऋषभ पंत को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
2 of 3
संजू सैमसन
- फोटो : पीटीआई
संजू सैमसन पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जो ऋषभ पंत को चुनौती दे सकते हैं। आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलने वाले सैमसन ने 93 आईपीएल के मैच में 2209 रन बनाए हैं। लिस्ट A के 78 मैच में 1779 रन बनाए हैं। वहीं, फर्स्ट क्लास के 53 मैच की 87 पारियों में 36.81 की औसत से 2945 रन बनाए हैं। जिसमें नौ शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए एक ही अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला है।
3 of 3
इशान किशन
- फोटो : ipl
बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। किशन ने अब तक आईपीएल में 37 मैच खेलते हुए 695 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास के 40 मैच की 69 पारियों में इशान ने 2538 रन बनाए हैं। लिस्ट के 56 मैच में 1818 रन बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अभी तक उनका डेब्यू नहीं हुआ है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।