महिला टी20 चैलेंज 2022 के पहले मैच में ट्रेबलेजर्स का सामना सुपरनोवाज से था। सुपरनोवाज ने यह मैच 49 रन से अपने नाम किया और इसी के साथ इस टीम के फाइनल में पहुंचने की संभावना मजबूत हो गई। अब अगले मैच में हारने पर भी यह टीम फाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन हार का अंतर ज्यादा न हो। इस मैच में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर एक दूसरे खिलाफ खेल रही थीं। मैच में जैसे ही मंधाना का विकेट गिरा वैसे ही हरमनप्रीत कौर खुशी से झूम उठीं। वहीं, फैंस के बीच स्मृति मंधाना की लोकप्रियता देखने को मिली। हरलीन देओल ने अपनी कप्तान हरमनप्रीत के पारी का खूब मजा लिया। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 10
सुपरनोवाज की टीम
- फोटो : BCCI
इस मैच में सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 29 गेंद में 37 रन की कप्तानी पारी खेली। उनकी इस पारी में चार चौके शामिल थे। इस दौरान साथी खिलाड़ी हरलीन देओल ने जमकर उनका समर्थन किया। 19 गेंद में 35 रन की तूफानी पारी खेलने वाली हरलीन ने आउट होने के बाद हरमनप्रीत का हौंसला बढ़ाया।
3 of 10
ट्रेबलेजर्स बनाम सुपरनोवाज
- फोटो : BCCI
इस मैच में स्मृति मंधाना की लोकप्रियता देखने को मिली। उनके कुछ फैंस मैदान में खास पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जिसमें लिखा था "चांद तेरी रोशनी का हल्का सा एक साया है" ये लाइनें शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के एक गाने की हैं। इन लाइनों के जरिए फैंस मंधाना की खूबसूरती की तारीफ कर रहे थे।
4 of 10
महिला टी20 चैलेंज में महिला अंपायर
- फोटो : BCCI
इस मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी भी दो महिलाओं ने संभाली। वहीं, मैच रेफरी भी एक महिला ही थीं। एन जनानी और वृंदा राठी ने मैदान में अंपायरिंग करने की जिम्मेदारी उठाई। वहीं, जीएस लक्ष्मी मैच रेफरी रहीं। हालांकि, थर्ड अंपायर सैयद खालिद थे।
5 of 10
तीनों टीमों की कप्तान
- फोटो : IPL/BCCI
महिला टी20 चैलेंज के आगाज से पहले तीनों टीमों की कप्तानों ने ट्राफी के साथ फोटो खिंचाई। सुरवनोवाज की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के पास है, जबकि ट्रेबलेजर्स की टीम की कप्तान स्मृति मंधाना हैं। वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा को बनाया गया है।