{"_id":"5bc9651ebdec2269b262e04e","slug":"this-is-how-mohammad-aamir-gets-wicket-of-virat-kohli-in-champions-trophy-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसे जाल में फंसे थे कोहली, आमिर ने बताया चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के उस विकेट का राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऐसे जाल में फंसे थे कोहली, आमिर ने बताया चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के उस विकेट का राज
Fri, 19 Oct 2018 12:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट के मैदान में भारत-पाकिस्तान की जंग हमेशा दिलचस्प होती है। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों के बीच चिर-प्रतिद्वंद्विता देखते ही बनती है। हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप 2018 में भले ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान को रौंदा हो, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान की जीत हुई थी। फाइनल में पाकिस्तान की जीत का श्रेय मोहम्मद आमिर को दिया जाता है।
2 of 6
फाइनल में ओपनर फखर जमां के 114 रन की बदौलत पाकिस्तान ने 50 ओवर में चार विकेट पर 338 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में मोहम्मद आमिर के आगे रोहित शर्मा (0), शिखर धवन (21) और जोरदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली (5) समेत पूरी टीम घुटने टेक गई।
3 of 6
गेंद को स्विंग कराने में महारत रखने वाले आमिर ने छह ओवर के स्पैल में 16 रन देकर तीन विकेट लिए थे और अपनी टीम की 180 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। टीवी शो 'वायस ऑफ क्रिकेट' में आमिर ने विराट को आउट करने के लिए अपनाई गई रणनीति के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पारी के तीसरे ओवर में आमिर की ही गेंद पर अजहर अली ने स्लिप में विराट कोहली का कैच ड्रॉप कर दिया था। हालांकि इसके बाद अगली ही गेंद पर विराट बैकवर्ड प्वाइंट पर शादाब खान के हाथों लपके गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
आमिर न बताया, 'रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट जब बल्लेबाजी के लिए आए तो मैंने उन्हें इनस्विंग गेंद फेंकी जिस पर वे बीट हुए। इससे पहले रोहित शर्मा भी इनस्विंग गेंद पर आउट हुए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।