फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टी-20 टीम में इन 5 खिलाड़ियों की हुई अनदेखी, जानिए ये क्यों नहीं किए गए शामिल

Tue, 03 Oct 2017 05:53 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 03 Oct 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
this 5 indian player ignored in t-20 against aussies
इंडिया टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। पहला मैच रांची में 7 अक्‍टूबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच 10 अक्टूबर को गुवाहाटी में तथा तीसरा मैच 13 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। टीम के चयन में चयनकर्ताओं ने नए चेहरों को प्रा‌थमिकता नहीं दी है। 38 वर्षीय आशीष नेहरा ने 8 माह बाद टीम वापसी की है। टीम में उन्हें शामिल करने पर सोशल मीडिया में मजाक भी उड़ाया गया है। आईए इस स्लाइड में उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जाने जिनकी टीम चयन में अनदेखी की गई है। 



 

अजिंक्य रहाणे 

this 5 indian player ignored in t-20 against aussies
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी की तथा चार मैचों में लगातार अर्धशतक लगाया। तीन मैचों में उन्होंने रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी की। इसके बाद भी रहाणे की अनदेखी हुई। शिखर ध्वन की गैर मौजूदगी में ओपनिंग करने उतरे रहाणे का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में चेन्नई में नहीं चला। वहां वह महज 5 रन ही बना सके। बाकी सभी मैचों में रहाणे ने लगातार चार अर्धशतक लगाए। उन्होंने कोलकाता में 55, इंदौर में 70, बेंगलुरू में 53 ओर नागपुर में 61 रनों की शानदार पारी खेली। 49 की औसत से पूरी सीरीज में 244 रन बनाए। तीसरे, चौथे और पांचवें वन डे में रोहित शर्मा के साथ रहाणे ने शतकीय साझेदारी भी की। बता दें कि टी-20 में रहाणे ने कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। आईपीएल में उन्होंने काफी रन बनाए हैं। 

सुरेश रैना 

this 5 indian player ignored in t-20 against aussies
सुरेश रैना - फोटो : ESPN
सुरेश रैना वन डे मैच में भले ही टीम में जगह बनाने की योग्यता नहीं रखते हों लेकिन टी-20 में वह बेहतर विकल्प हो सकते थे। रैना का चयन नहीं किए जाने से क्रिकेट प्रेमियों में निराशा है। सोशल मीडिया पर इस पर लोगों ने कमेंट भी किए हैं। रैना ने टी-20 में अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने 65 मैच में 132 96 की स्ट्राइक से 1307 रन बनाए हैं। जिनमें 1 शतक तथा 4 अर्धशतक शामिल है। दिनेश कार्तिक की जगह रैना की टीम में वापसी हो सकती थी। रैना हालांकि यो यो टेस्ट में पास नहीं हो पाए हैं। दिलीप ट्राफी में कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। यही वजह से उनका चयन नहीं हुआ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिषभ पंत

this 5 indian player ignored in t-20 against aussies
Rishabh Pant - फोटो : AmarUjala
20 वर्षीय इस विकेटकीपर बल्लेबाज को एमएस धोनी की मौजूदगी में टीम में जगह मिलना तय नहीं है। धोनी को 2019 विश्व कप के लिए टीम में एक अहम स्‍थान माना जा रहा है। यह सही भी है क्योंकि धोनी अब भी विकेट कीपिंग और बल्लेबाजी से मैच का रुख मोड़ने का माद्दा रखते हैं। लेकिन छोटे फॉर्मेट में उनकी जगह रिषभ पंत को मौका दिया जा सकता था। सही समय पर मौका नहीं मिलने पर क्रिकेट की कई प्रतिभाएं संवर नहीं पाती हैं। पंत दो इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ गत जुलाई में टी-20 मैच में उन्होंने 35 गेंदों में 38 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

युवराज सिंह 

this 5 indian player ignored in t-20 against aussies
युवराज सिंह - फोटो : SELF
क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में युवराज सिंह बड़ी पारी अब भी खेल सकते हैं। क्योंकि उनके पास इस फॉर्मेट का विशेष अनुभव है। यो यो टेस्ट आज चयन का सबसे बड़ा मापदंड हो गया है। इस टेस्ट में युवराज के पास नहीं होने की वजह से उनको नजरअंदाज कर दिया गया। युवराज ने 58 टी-20 मैचों में 1177 रन बनाए हैं। 8 अर्धशतक लगाए हैं। 77 उनका सर्वाधिक स्कोर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed