IPL में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए इस रोमांचक मैच का फैसला आखिरी बॉल पर हुआ और अंत में जीत सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रही। सनराइजर्स की आखिरी उम्मीद बिली स्टेनलेक ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
इससे पहले यह मैच हर गेंद पर कभी इस पाले में तो कभी उस पाले में लुढ़कता रहा। आखिरी ओवर्स में जबर्दस्त वापसी करने वाली मुंबई की टीम मैच को लगभग अपने नाम कर ही चुकी थी, लेकिन मैच के सबसे बड़े हीरो रहे दीपक हूडा ने आखिरी क्षणों तक हार नहीं मानी और आखिरकार निर्णायक मुकाबले में अपनी टीम को जीत दिला ही दी। आइए जानते हैं इस यादगार मुकाबले के कौन सबसे बड़े पांच पांच हीरो रहे।
शिखर धवन
सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर शिखर धवन ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन की पारी खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। शिखर ने सिर्फ 28 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों की मदद से 45 रन बनाए और टीम को बेहतर पोजीशन में पहुंचाया।
दीपक हूडा
इस मैच में दीपक हूडा की नाबाद 32 रन की पारी को शायद ही क्रिकेट फैंस कभी भूल पाएं। सनराइजर्स हैदराबाद की आखिरी उम्मीद दीपक हूडा ने 25 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज तक लेकर गए। दीपकी हूडा ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जबर्दस्त छक्का लगाकर टीम की जीत को लगभग सुनिश्चित कर दिया था।
राशिद खान
4 of 6
राशिद खान
- फोटो : espncricinfo
अफगानिस्तान के बेहतरीन स्पिनर राशिद खान ने आईपीएल में एक बार फिर खुद को साबित किया। मुंबई के खिलाफ राशिद ने चार ओवर में सिर्फ 3.25 की औसत से 13 रन देकर एक विकेट हासिल किया। गेंदबाजी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए राशिद को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
संदीप शर्मा
सनराजर्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने भी इस मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए मुंबई की टीम को बैकफुट पर धकेला। संदीप ने चार ओवर में सिर्फ 25 रन देकर दो अहम खिलाड़ियों को शिकार बनाया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव और प्रदीप सांगवान को आउट किया, जिसकी बदौलत मुंबई की टीम ज्यादा स्कोर खड़ा करने से चूक गई।