{"_id":"5c778943bdec2237d6014f23","slug":"these-five-batsmen-smash-most-sixex-in-international-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये 5 बल्लेबाज हैं दुनिया के सबसे बड़े 'सिक्सर किंग', लिस्ट में इस नंबर पर फैंस के चहेते धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ये 5 बल्लेबाज हैं दुनिया के सबसे बड़े 'सिक्सर किंग', लिस्ट में इस नंबर पर फैंस के चहेते धोनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
dhoni gayle afridi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने तूफान ला दिया। 97 गेंदों में ताबड़तोड़ 162 रन ठोकते हुए यूनिवर्सल बॉस ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। इसके साथ ही गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के (506) लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं इंटरनेशन क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों के बारे में...
2 of 5
shahid afridi
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने लंबे समय तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा था। उन्होंने 508 पारियों में 476 छक्के जड़े हैं, जबकि गेल 447 पारियों में 506 छक्के लगा चुके हैं।
3 of 5
brendon mccullum
अफरीदी के बाद इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का नाम नाता है। मैकुलम ने 474 पारियाों में 398 छक्के मारे हैं। मैकुलम की बल्लेबाजी का लोहा करीब डेढ़ दशक तक पूरी दुनिया ने माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ms dhoni
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी इस लिस्ट में ज्यादा पीछे नहीं है। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों में चौथे स्थान पर हैं। धोनी कुल 515 पारियों में 352 छक्के लगा चुके हैं। हालांकि धोनी कुछ मैच खेलकर ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sanath jayasuriya
इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान और ओपनर बल्लेबाज सनथ जयसूर्या हैं। जयसूर्या ने 651 पारियों में धोनी के बराबर ही 352 छक्के लगाए हैं। औसत कम होने की वजह से जयसूर्या धोनी से पीछे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।