इंग्लैंड के बाद भारत का अगला विदेशी दौरा ऑस्ट्रेलिया का है। यहां टीम इंडिया को तीन टी-20, चार टेस्ट और तीन वन-डे मैचों की सीरीज खेलनी है। 21 नवंबर से शुरू होने वाले इस दौरे का आगाज टीम इंडिया टी-20 से करेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला 21 नवंबर को ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा।
वो 3 कारण जिसकी वजह से 'विराट कंपनी' ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर गाड़ सकती है जीत का झंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब हैं कि टीम इंडिया इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही है। हाल ही में उसने वेस्टइंडीज को तीनों फॉर्मेंट में करारी शिकस्त दी है। टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 2-0, वन-डे में 3-1 और टी-20 में 3-0 से मेहमान टीम का सफाया किया। हालांकि, टीम इंडिया को कुछ महीने पहले विदेशी धरती पर इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
मगर इस बार टीम इंडिया पूरे जोश के साथ कंगारुओं को उसी की सरजमीं पर हराकर जीत का झंडा गाड़ सकती है। इसके पीछे तीन कारण है, जो टीम इंडिया की जीत को सफल बना सकता है। आइए जानते हैं वो तीन कारणः
सीम मूवमेंट
दूसरे देशों की अपेक्षा ऑस्ट्रेलिया में पिच और कुकाबूरा गेंदों का इस्तेमाल काफी अलग होता है। सीम मूवमेंट भारतीय बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में काफी परेशान करता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं है। यहां ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज को विकेट चटकाने के लिए काफी मेहनत करना पड़ता है।
डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की गैर मैजूदगी
तीन शीर्ष बल्लेबाजों के न खेलने का टीम इंडिया को फायदा मिलेगा। बता दें कि बॉल टेंपरिंग विवाद के कारण बैन झेल रहे कैमरन बैनक्रॉफ्ट, स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर नहीं खेलते नजर आएंगे। स्मिथ और वॉर्नर की उन बल्लेबाजों में होती है जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट देने का माद्दा रखते हैं। इतना ही नहीं क्रिकेट में ये दोनों बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के पीलर माने जाते हैं। इन तीनों खिलाड़ी का न खेलना टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर हो सकती है।
मौजूदा फॉर्म
जैसा की मैने ऊपर भी लिखा है, कि टीम इंडिया इस वक्त शानदार फॉर्म में दिख रही है। बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों पक्ष मजबूत है। वेस्टइंडीज के खिलाफ जिस तरह टीम इंडिया ने जीत हासिल की है उससे उसके फॉर्म का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया ने 1-1 टेस्ट मैच जीती थी, जबकि लॉर्ड्स में मुकाबला टक्कर का था।