आईपीएल के इतिहास में कई चीजें यादगार बनकर रह गई। आईपीएल के पहले सीजन की शुरुआत साल 2008 में हुई और अब तक इसके 10 सीजन हो समाप्त हो चुके हैं और 11वें सीजन की शुरुआत 7 अप्रैल से होगी। इस दौरान हर टीम की कुछ खास पल रहे हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स टीम की वो यादें जो यादगार बन गईः-
डेविड हसी
साल 2013 के सीजन में डेविड हसी किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे, जबकि उनके भाई माइक हसी सीएसके की तरफ से खेल रहे थे। उस दौरान डेविड हसी ने अपने भाई के लिए कहा था, 'हम उसे जाने नहीं दे रहे हैं, हम अपने भाई के साथ पूरे आईपीएल में हैं।' दरअसल, उस मुकाबले में माइक हसी शुरु से लेकर 20वें ओवर तक क्रीज पर टिके थे।
एमएस धोनी
आईपीएल 2014 में सीएसके और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मुकाबले में पंजाब ने 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए थे और उस मैच में सीएसके को हार मिली थी। जिसके बाद धोनी ने कहा था, 'मुझे पहले से ही विश्वास था कि हमारे गेंदबाज पंजाब को 200 से ज्यादा का रन स्कोर करने देंगे।'
स्टीफन फ्लेमिंग
साल 2012 में सीएसके और मुंबई के बीच हुए मुकाबले में स्टीफन फ्लेमिंग और ड्वाइन स्मिथ के बीच कुछ तकरार हो गई थी, जिसके बाद प्लेमिंग ने स्मिथ लेकर कहा था, जब हम उनके खिलाफ खेले तो उन्होंने हमें चोट पहुंचाई। उन्हें ऐसा करने से रोकने का एक तरीका था कि उन्हें सीएसके खरीद ले और उस सिरदर्द से छुटकारा पाए। जिसके बाद सीएसके ने स्मिथ को साल 2014 के आईपीएल में खरीदा था।
एलबी मोर्कल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एलबी मोर्कल ने आईपीएल के किसी एक सीजन में चेन्नई में हुए मैच के दौरान काफी गर्मी थी और 4 बजे से मैच होना था। गर्मी अपने चरम पर थी। 45 डिग्री के आसपास तापमान था। इसको लेकर उन्होंने कहा था, शायद उन्हें चेन्नई में 4 बजे से मैच खेलने पर पुनर्विचार करना चाहिए। मेरा मानना है कि इतनी जबर्दस्त गर्मी में कोई जल्द ही मर जाएगा।