टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाज से ज्यादा दबाव एक गेंदबाज पर रहता है। मैदान पर फील्डरों के लिए लागू कड़े नियम और छोटी बाउंड्रीज ने मानो गेंदबाज के हाथों से उनकी ताकत ही छीन ली हो। इसके बावजूद आईपीएल में कई बार गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से बल्लेबाजों को चारों खाने चित किया है।
2 of 8
जयेदेव उनादकट
- फोटो : ipl official web
आईपीएल में लक्ष्मीपति बालाजी से लेकर जयदेव उनाडकट तक 14 खिलाड़ियों ने 17 हैट्रिक ली हैं। हालांकि आधे से ज्यादा सीजन बीत चुका है और गेंदबाज अभी भी हैट्रिक लेने को तरस रहे हैं। आइए जानते हैं आईपीएल में अब तक ली गई सबसे बड़ी हैट्रिक के बारे में।
दिल्ली डेयरडेविल्स के स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा के नाम हैट्रिक का एक बेहद शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। दरअसल अमित मिश्रा ने आईपीएल के अलग-अलग सीजन में तीन हैट्रिक ली हैं। खास बात यह है कि मिश्रा ने ये तीनों हैट्रिक अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए ली हैं। साल 2008 में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, 2011 में डेक्कन चार्जर और 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए हैट्रिक लीं।
4 of 8
आईपीएल हैट-ट्रिक
- फोटो : IPL
आईपीएल के इतिहास में 14 अप्रैल, 2017 तारीख को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस तारीख को आईपीएल में एक नहीं बल्कि दो खिलाड़ियों ने हैट्रिक ली थी। इस दिन आरसीबी के सैमुअल बद्री ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ और गुजरात लॉयन्स के एंड्र्यू टाय ने पुणे सुपरजाइंट्स हैट्रिक ली थी।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्र्यू टाय आईपीएल में दो अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए अपने डेब्यू मैच में हैट्रिक लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। साल 2015 में उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए, जबकि 2016 में गुजरात लॉयन्स के लिए खेलते हुए डेब्यू मैच में हैट्रिक ली थी।