श्रीलंका के मेजबानी में खेली गई निदाहास टी20 ट्रॉफी में टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। विराट कोहली, एमएस धोनी, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को आराम देने के बाद विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनाडकट, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला था। हालांकि सीरीज के किसी भी मैच में दीपक हुड्डा को अपने हाथ दिखाने का मौका नहीं मिल पाया।
सीरीज पर कब्जा करने के बाद अब टीम की युवा ब्रिगेड के रिपोर्ट कार्ड का आंकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट कार्ड में मिले अंकों के आधर पर यह कहना गलत नहीं होगा कि इनमें से कई खिलाड़ी सुपरहिट हुए तो कई खिलाड़ियों के भाग्य ने सीरीज में उनका साथ नहीं दिया।
वॉशिंगटन सुंदर
टीम इंडिया के युवा स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर ने हालिया सीरीज में सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। सुंदर ने 5 मैंचों में 5.70 की शानदार इकॉनमी के साथ सीरीज में सर्वाधिक 8 विकेट चटकाए। इसमें कोई दोराय नहीं कि टीम इंडिया में इस खिलाड़ी का भविष्य बेहद सुनहरा रहेगा।
विजय शंकर
टीम इंडिया के उभरते ऑलराउंडर विजय शंकर को इस सीरीज में काफी मौके मिले, लेकिन वह किसी भी मौके पर खुद को साबित नहीं कर पाए। सीरीज में उन्होंने सिर्फ 3 विकेट लिए। वहीं उन्हें एकमात्र पारी में बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 17 रन बनाए थे।
शार्दुल ठाकुर
तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने इस सीरीज में कुल पांच विकटें हासिल की। हालांकि बाकी सभी गेंदबाजों की तुलना में वह रन लुटाने के मामले में सबसे ज्यादा खर्चीले साबित हुए। फाइनल मैच में भी शार्दुल ठाकुर ने आखिरी ओवर में 18 रन दिए।
जयदेव उनाडकट
5 of 6
जयदेव उनाडकट
- फोटो : File
घरेलू मैदान पर अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जितने वाले जयदेव उनाडकट भी गेंदबाजी में बहुत ज्यादा सफल नहीं हो पाए। सीरीज में चार मैच खेलने के बाद उन्होंने सिर्फ 4 विकटें ही हासिल की। बता दें आईपीएल सीजन-11 की नीलामी में यह सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।