फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द.अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाने का दारोमदार इन पर होगा

Sun, 17 Dec 2017 06:39 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
Team Indias first choice openers for south africa tour
मुरली विजय और शिखर धवन - फोटो : rediff

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने बताया है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग की जिम्मेदारी किसके कंधो पर होगी। एक इंटरव्यू में शास्त्री ने कहा कि टीम इंडिया बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाज के संयोजन के साथ ओपनिंग करेगी। 

Team Indias first choice openers for south africa tour
मुरली विजय

शास्त्री ने कहा कि शिखर धवन और मुरली विजय की जोड़ी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट में ओपनिंग करेंगे। केएल राहुल को कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। मुरली विजय ने चोट के बाद दमदार वापसी की और शतक जमाया।

Team Indias first choice openers for south africa tour
शिखर धवन - फोटो : BCCI

बता दें कि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट, 6 वन-डे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलना है। टेस्ट में नंबर-1 टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग करने के सवाल पर शास्त्री ने कहा, 'आपको अनुभव की जरुरत होती है। शिखर और विजय अनुभवी हैं और दोनों ने काफी रन भी बनाए हैं। विजय का विदेश में काफी अच्छा रिकॉर्ड रहा है तो वो हमारी प्राथमिकता होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Team Indias first choice openers for south africa tour
रवि शास्त्री - फोटो : SELF

वहीं केएल राहुल के बारे में बात करते हुए शास्त्री ने कहा, 'युवा राहुल बहुत प्रतिभाशाली हैं और उन्हें किसी न किसी समय मौका जरूर मिलेगा। उन्होंने कुछ समय के लिए इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें सही समय पर मौका जरूर मिलेगा।'

विज्ञापन
Team Indias first choice openers for south africa tour
के एल राहुल - फोटो : File

54 वर्षीय शास्त्री ने आगे कहा, 'पिछले 18 महीनों में राहुल ने अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है। यह सिर्फ दुर्भाग्य की बात है कि वो अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed