विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी स्टेडियम पर खेले गए तीन टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने 203 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज भारतीय टीम ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। टीम इंडिया ने टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक अपने सभी मैच जीतने वाली इकलौती टीम है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिपः दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत निकला सबसे आगे, कुछ ऐसा है अंकतालिका का गणित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाखापट्टनम टेस्ट जीतकर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 160 अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार है, जबकि दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड, तीसरे पर श्रीलंका, चौथे पर ऑस्ट्रेलिया और पांचवें पर इंग्लैंड की टीम मौजूद है। मालूम हो कि भारत ने वेस्टइंडीज को दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी थी।
अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत जो तीन टेस्ट सीरीज खेली गई हैं, उनमें केवल भारत ने ही सीरीज के अपने सभी मैच जीते हैं। श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कराई थी और उनमें से प्रत्येक के 60 अंक हैं, जबकि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज 2-2 से बराबर छूटी थी। दोनों टीमों के 56-56 पॉइंट हैं। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों मैच जीते थे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज कर ली।
टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाने के उद्देशय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। टीम इंडिया के पास सरजमीं पर इस चैंपियनशिप में बड़ी बढ़त हासिल करने का सुनहरा मौका है।
दो मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर 60 प्वाइंट्स मिलते हैं। तीन मैचों की सीरीज मे एक मैच जीतने पर 40 प्वाइंट्स मिलते हैं। चार मैचों की सीरीज में एक मैच की जीत पर 30 प्वाइंट्स मिलते हैं। वहीं, पांच मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर 24 प्वाइंट्स मिलते हैं। इसके अलावा एक मैच को ड्रॉ करने के लिए 8-8 अंक मिले हैं।
अंको का गणित
|
कितने मैचों की सीरीज |
एक मैच जीत के लिए प्वाइंट्स |
टाई के लिए प्वाइंट्स |
ड्रॉ के लिए प्वाइंट्स |
हार के लिए प्वाइंट्स |
|
2 |
60 |
30 |
20 |
0 |
|
3 |
40 |
20 |
13 |
0 |
|
4 |
30 |
15 |
10 |
0 |
|
5 |
24 |
12 |
8 |
0 |