फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कीवियों ने दी शर्मनाक हार, अब दक्षिण अफ्रीका से बदला लेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Tue, 03 Mar 2020 07:56 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 03 Mar 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
Team India Next Battle with South Africa in ODI Series after Losing to NZ
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वन-डे सीरीज और दो मैच की टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम अब अपने नए अभियान की तैयारियों में जुटेगी। विराट सेना को कीवी जमीन पर एकदिवसीय सीरीज में 3-0 और टेस्ट में 2-0 से करारी हार झेलनी पड़ी है। इस हार के बाद भारतीय टीम की खामियां निकलकर सामने आई हैं। टीम अगली सीरीज में इसे सुधार करना चाहेगी। भारतीय टीम अपनी जमीन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वन-डे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के बाद आईपीएल का आगाज होगा। तो आइए आप भी जान लीजिए की भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से कब और कहां होगा।

Team India Next Battle with South Africa in ODI Series after Losing to NZ
IND VS SA - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की वन-डे सीरीज की शुरुआत 12 मार्च से होगी। सीरीज का आगाज गुरुवार 12 मार्च को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम से होगा। वहीं, इस सीरीज का पहला मुकाबला खेला जएगा। वन-डे सीरीज का दूसरा मैच रविवार 15 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला होगा। जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी वन-डे बुधवार 18 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेला जाएगा।

Team India Next Battle with South Africa in ODI Series after Losing to NZ
भारत vs दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 84 वन-डे मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से भारतीय टीम को 35 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने 46 मैच जीते हैं। तीन मैच बेनतीजा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Team India Next Battle with South Africa in ODI Series after Losing to NZ
क्विंटन डीकॉक - फोटो : ट्विटर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका शेड्यूल

 तारीख  मैच  समय
12 मार्च भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला वन-डे, धर्मशाला दोपहर 2 बजे
15 मार्च भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा वन-डे, लखनऊ दोपहर 2 बजे
18 मार्च भारत बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरा वन-डे, कोलकाता दोपहर 2 बजे
विज्ञापन
Team India Next Battle with South Africa in ODI Series after Losing to NZ
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ट्विटर

दक्षिण अफ्रीकी स्क्वॉड और सीरीज का शेड्यूल

क्विंटन डीकॉक (कप्तान), तेंबा बावुमा, फाफ डुप्लेसिस और रासी वैन डर डुसेन, काइल वेरेयने, हेनरिच क्लासन, डेविड मिलर, जोन-जोन स्मट्स, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपाम्ला, ब्यूरेन हेन्ड्रिक्स, एनरिच नॉर्टजे, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed