फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India: कप्तानी के मामले में विराट और धोनी से कैसे अलग हैं रोहित शर्मा? आर. अश्विन ने किया खुलासा, जानें

Tue, 03 Sep 2024 10:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Sep 2024 10:12 AM IST
सार

अश्विन ने यह भी खुलासा किया कि किसी भी बड़े मैच या सीरीज से पहले रोहित भारतीय क्रिकेट टीम के एनालिटिक्स टीम के साथ बैठते हैं और कुछ क्रिकेटरों के लिए खास योजनाओं को शामिल करते हुए एक उचित रणनीति तैयार करते हैं।

विज्ञापन
Team India: How is Rohit Sharma different from Virat and Dhoni in terms of captaincy? Ashwin answers
विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी - फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी शैलियों में अंतर के बारे में खुलासा किया। अश्विन इन तीनों की कप्तानी में खेल चुके हैं और पिछले एक दशक में टीम की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का हिस्सा रहे हैं। भारत के तीनों दिग्गजों की कप्तानी के बीच कई बार तुलना हुई है, लेकिन अश्विन ने एक प्रमुख पहलू की ओर इशारा किया जिसमें रोहित, विराट और धोनी दोनों से काफी अलग हैं। उन्होंने कहा कि रोहित अन्य दो की तुलना में बहुत ज्यादा टैक्टिकल हैं।
Team India: How is Rohit Sharma different from Virat and Dhoni in terms of captaincy? Ashwin answers
धोनी और रोहित - फोटो : IPL/BCCI
उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'रोहित की कप्तानी को लेकर दो-तीन चीजें अच्छी हैं। वह टीम का माहौल हमेशा हल्का रखते हैं। वह हमेशा माहौल को हल्का रखने का प्रयास करते हैं। वह बहुत संतुलित रहने की कोशिश करते हैं और रणनीतिक रूप से बाकी दोनों से मजबूत हैं। धोनी और विराट दोनों रणनीतिक रूप से मजबूत थे, लेकिन रोहित रणनीति पर ज्यादा काम करते हैं।'
Team India: How is Rohit Sharma different from Virat and Dhoni in terms of captaincy? Ashwin answers
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
अश्विन ने यह भी खुलासा किया कि किसी भी बड़े मैच या सीरीज से पहले रोहित भारतीय क्रिकेट टीम के एनालिटिक्स टीम के साथ बैठते हैं और कुछ क्रिकेटरों के लिए खास योजनाओं को शामिल करते हुए एक उचित रणनीति तैयार करते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर कोई बड़ा मैच या सीरीज आ रही है तो रोहित एनालिटिक्स टीम और कोच के साथ बैठकर उसकी तैयारी करते हैं, जैसे किसी बल्लेबाज की कमजोरी क्या है, गेंदबाज की योजना क्या है। यह उनकी ताकत है, लेकिन वह हमेशा टीम का माहौल हल्का रखते हैं और खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं। अगर वह प्लेइंग-11 में किसी खिलाड़ी का चयन करते हैं, तो वह उनका 100% समर्थन करते हैं। मैंने अपने करियर का अधिकांश समय इन तीन कप्तानों के साथ खेला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Team India: How is Rohit Sharma different from Virat and Dhoni in terms of captaincy? Ashwin answers
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा के आईपीएल 2025 सीजन के लिए एलएसजी फ्रेंचाइजी में शामिल होने की अटकलों के बारे में बात की थी। जैसे-जैसे आईपीएल 2025 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन करीब आ रहा है, रोहित के मुंबई में भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। हाल के दिनों में रोहित के मुंबई इंडियंस से दूर जाने की अटकलें तेजी से बढ़ रही हैं। पंजाब और लखनऊ जैसी टीमों ने रोहित को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, जब तक रिटेंशन लिस्ट सामने नहीं आएगी, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed