फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India: हरभजन का भारतीय टीम प्रबंधन पर बड़ा आरोप, बोले- चहल की अनदेखी हो रही, उनसे बहादुर कोई स्पिनर नहीं

Sun, 21 Jan 2024 02:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 21 Jan 2024 02:15 PM IST
सार

अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में शीर्ष तीन स्पिन विकल्पों के बारे में पूछने पर हरभजन ने कहा, 'मैं स्पिनरों में पहले स्थान के लिए युजवेंद्र चहल को आगे रखूंगा। उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Team India: Harbhajan Singh big allegation on Indian team management, said - Chahal is being ignored
हरभजन सिंह और युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया ने इस महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 की जीत के साथ आगामी टी20 विश्व कप से पहले अपनी आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का समापन किया। इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की 14 महीने के बाद वापसी हुई। नियमित टी20 प्लेयर हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव चोटिल होने के कारण अनुपस्थित थे।


गेंदबाजों में रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने स्पिन आक्रमण का प्रभावी ढंग से नेतृत्व किया, जिसमें अक्षर का प्रदर्शन सबसे बेहतर था। पहले दो मैचों में अक्षर ने बेंगलुरु में अंतिम मैच के लिए आराम दिए जाने से पहले 2/23 और 2/17 के आंकड़े दर्ज किए। हालांकि, इस सीरीज के लिए फिर से युजवेंद्र चहल का चयन नहीं हुआ। टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस गेंदबाज की लगातार अनुपस्थिति हैरानी का विषय बन गया है। 

'चहल को टीम में होना चाहिए था'

Team India: Harbhajan Singh big allegation on Indian team management, said - Chahal is being ignored
युजवेन्द्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
चहल ने पिछले साल वनडे विश्व कप से पहले अचानक से टीम में अपनी जगह खो दी थी। हालांकि, उन्होंने दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम में वापसी की, लेकिन वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप से अनुपस्थित रहे। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह के लिए यह समझना मुश्किल है कि चहल टी20 टीम से दूर क्यों हैं। चहल को भारतीय टी20 टीम की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखते हुए हरभजन ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस लेग स्पिनर को भारतीय टी20 टीम में स्पिनरों के बीच पहली पसंद होना चाहिए। खासकर तब जब यह साल टी20 विश्व कप का है।

'चहल मेरे लिए शीर्ष स्पिनर'

Team India: Harbhajan Singh big allegation on Indian team management, said - Chahal is being ignored
युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में शीर्ष तीन स्पिन विकल्पों के बारे में पूछने पर हरभजन ने कहा, 'मैं स्पिनरों में पहले स्थान के लिए युजवेंद्र चहल को आगे रखूंगा। उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। मुझे पता नहीं क्यों। मुझे नहीं लगता कि वह भी इस बारे में जानते हैं, लेकिन आज भी मुझे लगता कि देश में उनसे बेहतर लेग स्पिनर नहीं है। मुझे नहीं लगता कि उनसे ज्यादा बहादुर स्पिनर कोई है। उनका दिमाग बहुत तेज है। मेरे लिए दूसरे स्पिनर रवींद्र जडेजा होंगे। आपको वॉशिंगटन सुंदर में भी एक ऑफ स्पिनर की जरूरत है। चयनकर्ता क्या सोचते हैं, प्रबंधन क्या सोचता है, यह अलग चीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'वेस्टइंडीज में तीन स्पिनर की जरूरत पड़ेगी'

Team India: Harbhajan Singh big allegation on Indian team management, said - Chahal is being ignored
भारतीय स्पिनर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर का मानना है कि स्पिनरों को यूएसए और वेस्टइंडीज में पिचों से महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। ऐसे में टीम इंडिया को अपने स्पिन आक्रमण पर बड़ा जोर देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'पिचें काफी हद तक भारत की तरह होंगी। स्पिनर बड़ी भूमिका निभाएंगे। मैं कई मौकों पर वेस्टइंडीज गया हूं और मैंने देखा है कि स्पिनरों के लिए हमेशा कुछ न कुछ होता है। इसलिए सही गेंदबाज को चुनना महत्वपूर्ण है। आप परिस्थितियों की अनदेखी नहीं कर सकते क्योंकि वे उपमहाद्वीप के समान होंगी। आपको परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही टीम बनानी होती है। आपको अपनी टीम में कम से कम तीन स्पिनरों की जरूरत है।
विज्ञापन

'वेस्टइंडीज में अनुभव की जरूरत पड़ेगी'

Team India: Harbhajan Singh big allegation on Indian team management, said - Chahal is being ignored
रोहित और विराट - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 14 महीने बाद वापसी की, लेकिन उनकी वापसी बल्लेबाजी क्रम में एक बड़ा फेरबदल लाने के लिए तैयार है। कोहली के टीम में जगह पक्की होने, साथ ही सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के की वापसी के बाद टीम मैनेजमेंट को टी20 विश्व कप के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ टीम संयोजन को लेकर दुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रोहित और कोहली की स्टार बल्लेबाजी जोड़ी की टी20 सीरीज में वापसी को लेकर काफी विरोध हो रहा था, लेकिन हरभजन का मानना है कि टीम में अनुभव होना जरूरी है।

भज्जी ने कहा, 'इस मामले में मेरा एक अलग दृष्टिकोण है। हमें अनुभव की जरूरत है। जब आप विश्व कप के लिए टीम बना रहे होते हैं तो आपके पास अनुभव होना जरूरी होता है। हां, आपका संयोजन थोड़ा प्रभावित हुआ था। पिछले एक साल में जो खिलाड़ी खेले हैं वे अच्छे हैं, लेकिन विश्व कप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में आपको टीम में अनुभव होना चाहिए।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed