टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा। प्लेइंग इलेवन को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले इंग्लैंड में टीम इंडिया की पिछले प्रदर्शन को देखते हुए इस बार कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पांच स्टार खिलाड़ियों पर दुनिया के नजर लगातार बनी रहेगी।
4 साल पुरानी हार का बदला लेने को बेताब टीम इंडिया, इन 5 जांबाजों पर रहेगी दुनिया की निगाहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली
भारतीय कप्तान पर सबकी निगाह होंगी जो इस दौरे में अपना बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। पिछले दौरे में पांच मैचों में वह केवल 13.40 की औसत रन बना पाए थे जिसमें दो बार वह शून्य पर आउट हुए थे लेकिन इस दौरे में वह अब तक तीन अर्द्धशतकीय पारी खेल चुके हैं जिसमें दो वनडे में और एक तीन दिनी अभ्यास मैच में लगाई। दुनिया के नंबर दो बल्लेबाज की शीर्ष रैंकिंग के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से कड़ी होड़ होगी। वहीं साल 2014 में एमएस धोनी की कप्तानी में हार झेलने वाली टीम हर हालत में यहां जीतकर जाना चाहेगी।
मैच रन उच्चतम औसत
05 134 39 13.40
मुरली विजय
भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने का जिम्मा दाएं हाथ के इस बल्लेबाज पर होगा जिन्होंने अभ्यास मैच में अर्द्धशतक लगाकर अच्छे संकेत दिए हैं। इंग्लैंड में स्विंग के खिलाफ उनका प्रदर्शन खराब नहीं रहा है। पिछले दौरे में उन्होंने एक शतक और दो अर्द्धशतक लगाए थे। टेस्ट विशेषज्ञ हैं और तेज गेंदबाजी के साथ स्पिन को भी उसी क्षमता के साथ खेलने का हुनर रखते हैं।
मैच रन उच्चतम औसत
05 402 146 40.2
अजिंक्य रहाणे
भारतीय नायब अजिंक्य रहाणे भारत के मध्यक्रम की रीढ़ हैं। चेतेश्वर पुजारा अभी लय में नहीं है। ऐसे में रहाणे से काफी उम्मीदें रहेंगी। पिछले दौरे में लॉर्ड्स में शतकीय पारी खेली थी। इंग्लैंड की पिचों की स्विंग उनके लिए ज्यादा समस्या का सबब नहीं है।
मैच रन उच्चतम औसत
05 299 103 33.22
इशांत शर्मा
ऐसे में जबकि भुवनेश्वर और बुमराह पहले टेस्ट में टीम के हिस्से नहीं होंगे। भारत के लंबे कद के इस गेंदबाज पर काफी दारोमदार होगा। काउंटी का भी अनुभव है। पिछले दौरे में लॉर्ड्स में मिली जीत में इस गेंदबाज ने 95 रन की जीत में पहली पारी में सात विकेट चटकाए थे।
मैच विकेट श्रेष्ठ औसत
07 25 7/74 40.84