टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम कई बार बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है। पहले बोल्ड एंड ब्यूटी एक्ट्रेस एलि एवराम के साथ पांड्या का नाम जुड़ा। इसके बाद उर्वशी रौतेला के साथ उनकी डेटिंग की खबरें वायरल हुईं।
हार्दिक पांड्या ने तोड़ा दिनेश कार्तिक की पत्नी का दिल, उजागर किया पहली मोहब्बत का नाम
हालांकि पांड्या हमेशा से ही इस तरह की खबरों को अफवाह करार देते आए हैं। हाल ही में पांड्या ने खुद अपनी पहली मोहब्बत को लेकर बड़ा राज खोला है। इसके बाद अब शायद ही कोई पांड्या से उनकी 'पहली मोहब्बत' के बारे में पूछे।
दरअसल पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिनेश कार्तिक के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के कैप्शन में पांड्या ने लिखा, 'माय नंबर-1 लव यानी मेरा पहला प्यार।'
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का यह पोस्ट बेशक उन लोगों के लिए एक जवाब हो, जो आए दिन उनकी डेटिंग की खबरें वायरल करते हैं।
लेकिन इस पोस्ट ने दिनेश कार्तिक की पत्नी और स्क्वाश प्लेयर दीपिका पल्लीकल का दिल काफी तोड़ दिया है। इस इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट बॉक्स में दीपिका ने अपना दर्द भी बयां किया।