फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली ने खोला राज, कैसे हरी पिच पर भी जमा सकते हैं शतक

Tue, 31 Jul 2018 10:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
virat kohli says if you have belief you can score ton on a green pitch as well
विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए मौजूदा इंग्लैंड दौरा काफी अहम माना जा रहा है। कोहली का 2014 में इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, जिसे लेकर कई विशेषज्ञ इस बार भी उनके बारे में कयास लगा रहे हैं। कई एक्सपर्ट्स ने बताया कि पिछली बार कोहली ने क्या गलती की थी और इस समय वह क्या कर रहे हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज किस प्रकार कोहली को जल्दी आउट करने की योजना बना रहे हैं।

virat kohli says if you have belief you can score ton on a green pitch as well
VIRAT KOHLI TEST

हालांकि, कोहली इन सभी से परेशान नहीं हैं। वह सीरीज में सकारात्मक मानसिकता के साथ जाना चाहते हैं। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार से एजबेस्टन में शुरू होगा। मैच शुरू होने की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अपनी मानसिकता जगह पर रखना पसंद करेंगे न कि अपने आप को साबित करने के इरादे से बल्लेबाजी करेंगे।

virat kohli says if you have belief you can score ton on a green pitch as well
विराट कोहली

कोहली ने कहा, 'यह विश्वास पर आकर टिकता है। भारत में सपाट पिच पर आप विश्वास नहीं करेंगे और आउट हो जाएंगे। मुझे अपने क्षमताओं पर विश्वास है। टीम इंडिया के कप्तान ने कहा, 'आप ध्यान उस पर रखते हैं जिसकी आपको जरूरत होती है। आपको अपनी क्षमता पर पूरा विश्वास होना चाहिए। हमें हर समय कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है। यह सब विश्वास पर आकर टिकता है। अगर आपमें विश्वास है तो हरी पिच पर भी शतक जमा सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says if you have belief you can score ton on a green pitch as well
VIRAT KOHLI

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अंडरडॉग माना जा रहा है। कोहली ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा, 'आपको अंडरडॉग या पसंदीदा होने से ज्यादा पेशेवर होकर खेलने की जरूरत है। पहले जब यह मुझे पता चलती थी तो परेशानी होती थी। मैं अब कुछ पढ़ता नहीं हूं।'

विज्ञापन
virat kohli says if you have belief you can score ton on a green pitch as well
virat kohli test

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट के बाद क्या हुआ। जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो मेरे हाथ में बल्ला था। मुझे ध्यान केंद्रित करना था कि मुझे क्या करने की जरूरत है। मैं यह नहीं सोच रहा था कि 10 साल पहले यहां खड़े होकर खेल रहा था। किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed