{"_id":"5b9dd20b867a557f7041681e","slug":"tamim-iqbal-comes-back-for-batting-after-having-a-fracture-in-left-hand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशी ओपनर ने दिलाई कुंबले की याद, हाथ में फ्रैक्चर के बावजूद जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी करने आए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेशी ओपनर ने दिलाई कुंबले की याद, हाथ में फ्रैक्चर के बावजूद जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी करने आए
Sun, 16 Sep 2018 09:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 16 Sep 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तमीम इकबाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने कलाई में चोट के बावजूद खेलकर टीम के लिए खेलकर बेहतरीन मिसाल पेश की। दूसरे ही ओवर में सुरंगा लकमल की गेंद पर पुल शॉट लगाते समय दूसरे ओवर में उनकी कलाई पर चोट लग गई थी और वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे।
2 of 5
तमीम इकबाल
इसके बाद जब बांग्लादेश के 47वें ओवर में नौ विकेट हो गए थे तो तमीम इकबाल उपचार के बाद फिर मैदान पर लौटे और मुशफिकुर का साथ निभाया। दोनों ने महत्वपूर्ण 32 रन जोड़े। हालांकि तमीम के स्कोर में कोई इजाफा नहीं हुआ, लेकिन एक छोर पर खड़े होकर उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
3 of 5
अनिल कुंबले
तमीम के साहस से भारत के पूर्व कप्तान और स्पिनर अनिल कुंबले की उस घटना की याद ताजा हो गई जब 2002 में एंटीगुआ टेस्ट में उन्होंने विंडीज के खिलाफ जबड़े में चोट के बावजूद पट्टी बांधकर गेंदबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तमीम इकबाल
- फोटो : pti
तमीम इकबाल के साहस की तारीफ हर कोई कर रहा है। उन्होंने चोटिल हाथ वाले ग्लव को बीच से फाड़कर अपनी उंगलियां बाहर निकाल रखी थी। स्पष्ट रूप से दिख रहा था कि इकबाल दर्द से बहुत परेशान हैं। इकबाल ने सुरंगा लकमल की गेंद पर एक हाथ से बैकफुट डिफेंस किया। इस पर मैदान में मौजूद फैंस ने तालियों की गड़गड़ाहट से तमीम इकबाल का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
5 of 5
मुश्फिकुर रहीम
इसके बाद मुश्फिकुर रहीम ने इकबाल को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं दिया और अकेले मोर्चा संभालते हुए बांग्लादेश को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रहीम ने पारी के आखिरी ओवर में दो छक्के जमाए, जो बहुत ही आकर्षक रहे। बता दें कि तमीम इकबाल चार गेंदों में नाबाद 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। निश्चित ही इकबाल की इस जीवटता से क्रिकेट फैंस को प्रेरणा मिली होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।